हांसी में बस-डंपर की आमने-सामने टक्कर, 8 सवारियां घायल; 45 यात्री थे सवार

हांसी (साहिल कसून) रविवार को एक बस और डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 8 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को हांसी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2-3 सवारियों की हालत सीरियस बताई जा रही है। इस भीषण हादसे में बस की ड्राइविंग साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का स्टेयरिंग और इंजन के पार्ट्स उखड़कर कई फीट पीछे चले गए। डंपर का भी अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया।
बस हांसी से बरवाला की तरफ जा रही थी। गवर्नमेंट कॉलेज के पास पहुंचते ही उसकी सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
हादसे की 2 तस्वीरें देखिए:-


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर की स्थिति की भी जांच की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों वाहनों की टक्कर हुई।
टक्कर के बाद रोड पर काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित कराया।

हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…




