loader image
Monday, September 28, 2026

पत्नी की मौत के 2 महीने बाद कबड्डी मैदान में लौटे शीलू बल्हारा, बने बेस्ट कैचर और जीती बाइक

गुरुग्राम में मैच के बाद स्टेज पर मौजूद शीलू बल्हारा। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में मैच के बाद स्टेज पर मौजूद शीलू बल्हारा।

रोहतक ( साहिल कसून )  सर्कल कबड्‌डी प्लेयर शीलू बल्हारा ने फिर खेल के मैदान पर वापसी कर ली है। पत्नी मुस्कान बल्हारा के सुसाइड के बाद वह दो महीने तक मैदान से दूर रहे। अब 26 सितंबर को गुरुग्राम के सिलानी गांव में आयोजित कबड्डी कप में वह अपनी टीम बहू अकबरपुर की ओर से खेले।

लंबे समय बाद शीलू को मैदान पर देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। शीलू ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में बेस्ट कैचर का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बाइक जीती। शीलू के मैच के वीडियो सामने आए हैं।

सिलानी गांव में हुए कबड्‌डी कप में खेलते शीलू बल्हारा।
सिलानी गांव में हुए कबड्‌डी कप में खेलते शीलू बल्हारा।

बहू अकबरपुर की टीम फाइनल में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गई। शीलू ने पूरे टूर्नामेंट में 4 शानदार स्टॉप और 6 टच पॉइंट्स हासिल किए। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें टूर्नामेंट का बेस्ट कैचर चुना गया। इनाम में उन्हें बाइक दी गई।

टूर्नामेंट के फाइनल में आसौदा गांव की टीम ने सिलानी कबड्डी कप का खिताब जीता। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 2.51 लाख रुपए की इनामी राशि दी गई। वहीं, उपविजेता रही मेजबान सिलानी की टीम को 1.51 लाख रुपए का नकद पुरस्कार मिला।

शीलू और मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। नवंबर 2025 में इन्हें बेटा हुआ था।-फाइल फोटो
शीलू और मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। नवंबर 2025 में इन्हें बेटा हुआ था।-फाइल फोटो

31 जुलाई को कबड्‌डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने बहु अकबरपुर स्थित ससुराल में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। मुस्कान के पिता की शिकायत पर शीलू, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा और भाई मनीष के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ था। 11 अगस्त को दोनों परिवारों के बीच पंचायत में समझौता हुआ। तय हुआ कि 450 गज का मकान, 4 बीघा जमीन, 50 लाख की FD, 2-3 प्लॉट बेटे के नाम किए जाएंगे।

फरमाणा पंचायत ने मांगें पूरी करने के लिए 10 दिन का समय दिया था। शीलू के परिवार ने जमीन और 50 लाख रुपए की FD बेटे के नाम करवा दी है। इसके बाद मुस्कान के ससुराल पक्ष ने पुलिस को लिखित में दिया कि वे अब कोई कार्रवाई नहीं चाहते। अब केस में कैंसिलेशन की कार्रवाई चल रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!