loader image

कैथल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़! फायरिंग के बाद टांग में लगी गोली, चोरी का आरोपी गिरफ्तार

घायल बदमाश को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस टीम। - Dainik Bhaskar

घायल बदमाश को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस टीम।

कैथल ( Sahil Kasoon ) पूंडरी और बाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी का सीआईए कलायत की टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी की टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बदमाश की पहचान फतेहाबाद जिले के टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात्री गश्त दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली टोहाना निवासी एक आरोपी अवैध पिस्टल के साथ बाता चोशाला रोड़ पर मौजूद है, जो पूंडरी व बाता में कई चोरी की वारदात करने के मामलों वांछित है।

मौके पर जांच करती हुई पुलिस टीम।
मौके पर जांच करती हुई पुलिस टीम।

रात में करीब 1 बजे पुलिस टीम द्वारा बाता चोशाला रोड़ पर दबिश दी गई। वहां एक संदिग्ध युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया। बदमाश ने अपने अवैध पिस्टल से पुलिस की तरफ फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे आत्मसम्पर्ण करने के लिए वॉर्निंग देते हुए हवाई फायर किए गए। आरोपी ने दोबारा से फायरिंग कर दी।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांगों की ओर फायर किया। इस दौरान एक गोली आरोपी की बाईं टांग में लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे काबू कर लिया।

आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। आगामी जांच की जा रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!