loader image

जीवन हत्याकांड पर महापंचायत का बड़ा फैसला! 14 अगस्त को टोल जाम, 15 को CM कार्यक्रम का विरोध | Hisar

हिसार में जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर महापंचायत करते हुए किसान संगठन व खाप पंचायतें। - Dainik Bhaskar

हिसार में जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर महापंचायत करते हुए किसान संगठन व खाप पंचायतें।

हिसार के जीवन हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आज बुधवार को हिसार में बड़ी महापंचायत लघु सचिवालय में हुई। करीब 4 घंटे चली इस महापंचायत में फैसला लिया गया कि 14 अगस्त को प्रदेश के सभी टोल नाके जाम किए जाएंगे और 15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा।

महापंचायत में हिसार पुलिस को 13 अगस्त तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार करनी की मांग रखी और कहा गया कि अगर फिर भी आरोपी नहीं पकड़ गए तो विरोध तेज किया जाएगा। इस महापंचायत में प्रदेशभर से खाप पंचायतें और किसान यूनियनें शामिल हुई।

बता दें कि 4 अगस्त को डेयरी संचालक की सूर्यनगर में 12 से 15 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर लुक आउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है। एसपी का कहना है कि 10 टीमें बनाकर अलग-अलग राज्यों में दबिश दी जा रही है।

कुंडू खाप से पूर्व विधायक बलराज कुंडू बोले आरोपी पुलिस का दलाल था। वहीं उकलाना विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि मामले को भाजपा जातीय रंग दे रही है। वहीं सुदेश कंडेला ने कहा कि एसपी ट्रांसफर करवा लें।

महापंचायत में शामिल किसान संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य।
महापंचायत में शामिल किसान संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य।
महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बलराज कुंडू।
महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बलराज कुंडू।
महापंचायत को संबोधित करते हुए उकलाना विधायक नरेश कुमार सेलवाल।
महापंचायत को संबोधित करते हुए उकलाना विधायक नरेश कुमार सेलवाल।

हिसार पुलिस की ओर से जारी पोस्टर…

वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश पुत्र चमन लाल शर्मा पर 50 हजार इनाम घोषित किया है और बकायदा इसके पोस्टर हरियाणा, यूपी, राजस्थान, पंजाब और बिहार में सर्कुलेट करवा दिए गए हैं। हिसार एसपी ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए सभी वांछितों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है। वहीं लघु सचिवालय पर चल रहे धरने पर आज किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह अपराध पर नकेल कसने चाहिए और पुलिस को वैसा ही एक्शन लेना चाहिए।

हिसार में चल रहे धरने पर कल राकेश टिकैत पहुंचे थे।
हिसार में चल रहे धरने पर कल राकेश टिकैत पहुंचे थे।

मामले में पीड़ित पक्ष की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीड़ित परिवार को व्यक्तिगत सुरक्षा (गनमैन) उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही पीड़ित के निवास स्थान पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित परिवार की सहायता एवं पुनर्वास के उद्देश्य से नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। SP सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट किया कि हिसार पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सूर्यनगर इलाके में 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 5 बजे डेयरी संचालक जीवन पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया था। जीवन बाइक पर ट्रॉली लगाकर गोबर डालने जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के करीब 10-12 युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने जीवन को तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जीवन को परिजन पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जीवन का मौत से पहले का 1 मिनट 12 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें उसके दोनों पैरों पर गहरे चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। वीडियो में जीवन ने बताया था कि पड़ोसी रमेश और उसके साथ 15-20 युवक थे। उसने मोल्हड़ नाम के एक युवक का भी जिक्र किया था। जीवन ने कहा था कि आरोपियों ने उसे पूरी तरह पीट दिया और उसकी टांग तोड़ दी।

सूर्यनगर की गली नंबर-5 में जीवन की डेयरी थी। करीब डेढ़ महीने पहले उसका पड़ोसी रमेश से गोबर डालने को लेकर विवाद हुआ था। वह रोजाना गोबर लेकर रेलवे लाइन के पास डालने जाता था। इसी बात को लेकर रमेश से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ दिन पहले जीवन अपनी डेयरी में खोर (हौद) बनवा रहा था। इस दौरान भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था।

आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और रमेश पक्ष के लोगों ने जीवन की पत्नी अमन पर बरछी से हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!