loader image

रेवाड़ी में बड़ा सड़क हादसा! पेड़ से टकराई यात्रियों से भरी बस, पूर्व सैनिक की मौत, 11 घायल

रेवाड़ी में कोसली-टूमना रोड पर पेड़ से टकराई प्राइवेट बस।

रेवाड़ी ( Sahil Kasoon ) यात्रियों से भरी एक निजी बस बुधवार को कोसली-टूमना रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत कोसली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान बालधन गांव निवासी दीपचंद (87) के तौर पर हुई है, जो पूर्व सैनिक थे। वह कोसली में कैंटीन से सामान लेने जा रहे थे। बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

घायलों को कोसली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों को कोसली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि जाहिदपुर-भूरथला मार्ग पर सड़क के नीचे पानी की पाइपलाइन दबाई गई थी। इसके ऊपर सड़क पर लैंटर डाला गया था। बुधवार सुबह जब यात्रियों से भरी बस वहां से गुजरी तो बस का पहिया लैंटर में धंस गया और नीचे से पानी निकलने लगा। इससे ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

सूत्रों के मुताबिक बस अपने निर्धारित रूट को छोड़कर दूसरे मार्ग से रेवाड़ी से कोसली जा रही थी। बस का निर्धारित रूट रेवाड़ी-कोसली वाया नया गांव और लूला अहीर था, लेकिन बुधवार को बस इस रूट की बजाय भूरथला होते हुए कोसली जा रही थी।

हादसे में जान गंवाने वाले दीपचंद सेना से रिटायर थे। उनका पूरा परिवार बाहर रहता है, जबकि वह गांव में अकेले रहते थे। दीपचंद रोजाना कैंटीन जाया करते थे। बुधवार को भी वह कैंटीन जाने के लिए गांव से कोसली जा रही निजी बस में सवार हुए थे। कुछ किलोमीटर आगे टूमना और भूरथला गांव के बीच कोसली-टूमना रोड पर बस हादसे का शिकार हो गई।

घायलों में रेवाड़ी निवासी शिवम, रामपुरी निवासी प्रहलाद, बालधन खुर्द निवासी दीपक, राजस्थान निवासी अनुष्का, सुरहेली निवासी बस्तीराम, बेरली खुर्द निवासी अधिवक्ता सावंत, नयागांव निवासी धर्मपाल और बीरमती, टूमना निवासी कोमल, मनीषा तथा राजाराम शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हम इस खबर को अपडेट कर रहे है…

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!