loader image

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

हरियाणवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात उन्हें घर पर ही हार्ट अटैक आया। परिवार के सदस्य तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिव्यांका सिरोही के निधन की खबर से हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। हालांकि, परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दिव्यांका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और वर्तमान में गुरुग्राम में रह रही थीं। उन्होंने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ कई गानों में काम किया था। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी, उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.3 मिलियन फॉलोअर्स थे।

दिव्यांका का जन्म 19 नवंबर 1996 को हुआ था। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई की और इसके बाद सिक्किम से एमबीए किया। उनके परिवार में माता-पिता, दादी, एक भाई और दो बहनें हैं, जो फिलहाल गाजियाबाद में रहते हैं।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टिक-टॉक से की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस का शौक था। उनका एक वीडियो, जिसमें उन्होंने सुनंदा शर्मा के गाने पर परफॉर्म किया था, वायरल हो गया था और उस पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे। इसके बाद उनके टिक-टॉक फॉलोअर्स तेजी से बढ़े।

साल 2018 में उन्होंने नौकरी भी की, लेकिन बाद में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए जॉब छोड़ दी और इंडस्ट्री में कदम रखा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!