loader image

हरियाणा के गांवों में पूरी रात मिलेगी बिजली:शाम से सुबह तक नहीं लगेगा कट, UHBVN ने आपूर्ति समय बदला, गर्मी में राहत मिलेगी

बढ़ती गर्मी और उमस के बीच हरियाणा के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने ग्रामीण घरेलू फीडरों (RDS) के लिए बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी किया है।

सरकार ने फैसला लिया है कि अब गांवों में ‘पूरी रात’ बिजली की सप्लाई दी जाएगी, ताकि किसानों और आम जनमानस को चैन की नींद मिल सके। यह नया शेड्यूल 23 अप्रैल की आधी रात से प्रदेश भर में लागू हो जाएगा। खास बात यह है कि सरकार ने ‘पीक आवर्स’ यानी जब बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उस समय को प्राथमिकता पर रखा है।

नए शेड्यूल के अनुसार, हिसार जोन सहित अन्य क्षेत्रों में शाम होते ही बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जो बिना रुके अगली सुबह तक जारी रहेगी। हिसार जोन में शाम 07:00 बजे से सुबह 06:30 बजे तक (लगातार साढ़े 11 घंटे रात की सप्लाई)।

गर्मी के पीक समय यानी दोपहर 12:00 से शाम 04:30 बजे तक भी बिजली उपलब्ध रहेगी, ताकि लोगों को लू और तपिश से बचाया जा सके।

UHBVN की तरफ से जारी लेटर…

बिजली निगम के इस कदम को सीधे तौर पर गर्मी के प्रबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। रात को कट नहीं लगने से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। दोपहर के समय जब तापमान सबसे अधिक होता है, उस दौरान साढ़े 4 घंटे की बिजली सप्लाई दी गई है। मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि इस शेड्यूल को सख्ती से लागू किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को तय समय पर पूरी बिजली मिल सके।

निगम के उच्चाधिकारियों ने साफ किया है कि इस शेड्यूल को लागू करने में कोताही बरतने वाले सब-स्टेशन स्टाफ पर सख्त कार्रवाई होगी। ग्रिड अनुशासन के साथ-साथ जनता की सुविधा का ख्याल रखना अब प्राथमिकता होगी।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!