loader image
Saturday, June 27, 2026

हिसार में गुरु पूर्णिमा पर टीचर का मर्डर:2 छात्रों ने किए चाकू से ताबड़तोड़ वार; स्कूल में चल रहा था पेपर

टीचर जगबीर पानू की फाइल फोटो।

नारनौंद (Sahil Kasoon The Airnews) : नारनौंद उपमंडल के गांव बास के एक निजी स्कूल संचालक पर दो छात्रों ने हमला कर दिया। घटना लगभग 11:00 बजे की है। स्कूल संचालक को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को नारनौंद के करतार मेमोरियल स्कूल के दो छात्रों ने स्कूल संचालक जगबीर पानू पर चाकू से हमला कर दिया। स्कूल स्टाफ ने तुरंत जगबीर पानू को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान स्कूल संचालक की मौत हो गई। हमले के बाद दोनों आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए।

सीन ऑफ क्राइम को मौके पर बुलाया

घटना की सूचना मिलने पर बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी छात्रों की पहचान कर ली है। उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। फिलहाल हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस स्कूल स्टाफ व छात्रों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!