loader image
Sunday, June 28, 2026

कुरुक्षेत्र में सनसनी: गाड़ी चालक ने युवक पर बार-बार चढ़ाई गाड़ी, फर्जी नंबर प्लेट से फरार

The AirNews | Amit Dalal

कुरुक्षेत्र के गीता द्वार पर बीती रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक गाड़ी चालक ने जानबूझकर एक युवक पर गाड़ी चढ़ा दी। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चालक बार-बार युवक को गाड़ी से टक्कर मार रहा है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान पिपली निवासी राजिंदर कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। जांच में सामने आया है कि गाड़ी पर जो नंबर था, वह किसी और वाहन का निकला।

घायल युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।


#kurukshetracrime #haryanahitandrun #fakecarnumberplate #kurukshetranews #theairnews #theairnewsharyana #haryanacrime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!