loader image

पंजाब धमाकों का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कनेक्शन! DGP का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान लिंक की जांच तेज

पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों को लेकर जांच तेज हो गई है। पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस मामले में खालिस्तान समर्थक तत्वों और पाकिस्तान लिंक की जांच की जा रही है। हालांकि उन्होंने खालिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा किए गए किसी भी मौत के दावे को पूरी तरह झूठा बताया है।

DGP ने बताया कि शुरुआती जांच में यह विस्फोट IED के जरिए किए जाने की आशंका है। जालंधर में टाइमर या रिमोट कंट्रोल से धमाका किए जाने की संभावना भी जताई गई है। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” की बरसी को ध्यान में रखते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। घटना के समय इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है और कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है।

DGP ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हर पहलू से जांच जारी है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!