loader image
Sunday, September 27, 2026

पानीपत में नाली में मिला लड़की का भ्रूण: कुत्ते नोच रहे थे, कार लोन एजेंट ने देखा

 (पानीपत ,08 Jun, Sahil Kasoon)  : हरियाणा के पानीपत जिले के आजाद नगर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार की शाम करीब पौने 9 बजे, एक युवक को गली की नाली में 4-5 माह की भ्रूण की लाश दिखाई दी, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। युवक ने तुरंत कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी।

5 माह की लड़की का भ्रूण

घटना की सूचना देने वाले अनिल नाम के युवक ने बताया कि वह कार लोन का काम करता है और आजाद नगर का निवासी है। जब वह शाम को टहल रहा था तो नाली के पास कुछ कुत्ते आपस में लड़ते नजर आए। जब वह पास पहुंचा तो देखा कि वे एक भ्रूण को नोच रहे हैं। नजदीक जाकर पता चला कि वह एक नवजात लड़की का भ्रूण है जिसकी आयु लगभग 5 माह की रही होगी।

पहचान छिपाने के लिए छोड़ा गया भ्रूण?

अनिल ने अनुमान जताया कि किसी महिला ने भ्रूण को जानबूझकर नाली में फेंका होगा ताकि उसकी पहचान न हो सके। यह भ्रूण एक लड़की का था। समाज में बदनामी के डर या अन्य किसी व्यक्तिगत कारण से यह शर्मनाक कदम उठाया गया हो सकता है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लिया और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!