loader image
Latest:
Wednesday, April 15, 2026

मोबाइल दुकान पर फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी मुठभेड़ उपरांत स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा किया गया काबू


मोबाइल दुकान पर फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी मुठभेड़ उपरांत स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा किया गया काबू

कैथल, 15 अप्रैल –  स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में संगठित अपराध व फिरौती से जुड़े मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे चानना रोड स्थित “गिल मोबाइल” शाप पर दो अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल पर आकर फायरिंग कर दी थी। हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम की टीम द्वारा विश्वसनीय गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त मामले में वांछित आरोपी कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र निवासी रजत को काबू किया गया।
एसपी ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार आरोपी रजत पुनः कोई वारदात करने की फिराक में था। 14 अप्रैल को रात के समय पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ढांड क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां आरोपी बाइक पर भागने लगा तथा केएमपी 152डी पुल के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी द्वारा पुलिस पर लगभग चार राउंड फायर किए गए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में सीमित एवं नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल .32 बोर व 2 कारतूस तथा 4 खाली खोल बरामद किए गए हैं। उक्त मामले में आरोपी रजत की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस की तरफ से 5 हजार रुपए की इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी रजत के विरुद्ध पूर्व में जिला कुरुक्षेत्र व करनाल में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है तथा संगठित अपराध से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जिला कैथल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!