loader image

विनेश फोगाट का एशियन गेम्स ट्रायल आज

 

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल के दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंच गई हैं। विनेश 53 किलो वेट कैटगरी में हरियाणा की ही ज्योति सिहाग से फाइट करेगी। स्टेडियम में एंट्री को लेकर सुबह विनेश और उनके पति सोमवीर राठी की सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई। हालांकि, बाद में उन्हें एंट्री दी गई।

ट्रायल से पहले वजन माप के दौरान उन्हें 50 किलो वेट कैटेगरी में शामिल किया गया, विनेश ने जब इसका विरोध करते हुए कहा- उन्हें अपनी पसंद की वेट कैटेगरी में पार्टिसिपेट करना है। इसके बाद WFI (रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) अध्यक्ष संजय सिंह के हसतक्षेप के बाद 53 किलो में उनका वजन हुआ।

मैट पर वार्मअप करते हुए भी उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। अपने कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ भी उन्होंने रणनीति बनाई। विनेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब किसी पर विश्वास नहीं है। अपनी डाइट साथ लेकर आई हूं।

कल (29 मई) सुप्रीम कोर्ट ने विनेश को ट्रायल की अनुमति दी थी। 28 मई को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने उनका ट्रायल रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच ने ठुकरा दिया था।

विनेश के वार्मअप के कुछ PHOTOS…

स्टेडियम के अंदर मैट पर अपने स्पोर्ट स्टाफ के साथ बाल ठीक करतीं विनेश।
स्टेडियम के अंदर मैट पर अपने स्पोर्ट स्टाफ के साथ बाल ठीक करतीं विनेश।
इसके बाद विनेश ने मैट तर ही लैग का वार्मअप किया।
इसके बाद विनेश ने मैट तर ही लैग का वार्मअप किया।
वार्मअप करतीं विनेश फोगाट।
वार्मअप करतीं विनेश फोगाट।

ट्रायल से जुड़े बड़े अपडेट्स…

– 53 किलो वर्ग में खेलेंगी विनेश: ट्रायल के दौरान विनेश फोगाट को पहले केवल 50 किलोग्राम वर्ग में खेलने को कहा गया, जिस पर उन्होंने विरोध जताया। विवाद के बाद WFI अध्यक्ष संजय सिंह के हस्तक्षेप से उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल में भी उतरने की अनुमति मिल गई।

– किसी पर भरोसा नहीं: विनेश फोगाट ने कहा कि वजन-माप के लिए उन्हें करीब एक घंटे इंतजार कराया गया और काफी संघर्ष के बाद अनुमति मिली। उन्होंने कहा कि वह अपनी डाइट साथ लाई हैं और अभी भी लड़ाई लड़ रही हैं। यहां किसी पर अब भरोसा नहीं है।

– रेलवे की अंतिम भी शामिल: विनेश फोगाट 53 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। WFI ने बताया कि विनेश समेत सभी इलिजिबल पहलवान वेट-इन के लिए उपस्थित हुए और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। निर्धारित शर्तें पूरी होने पर उन्हें चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी गई। इस वेट कैटेगरी में रेलवे की अंतिम पंघाल भी खेल रही हैं।

– पहली बाउट ज्योति से होगी: विनेश का पहला मुकाबला हरियाणा की ज्योति के साथ होगा। ज्योति सिहाग हिसार की रहने वाली हैं। स्पोर्ट्स कोटे से उन्हें 2024 में आर्मी में नौकरी मिली थी। ज्योति एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा उनके नाम 10 से अधिक हैं

विनेश बोलीं- वजन के लिए एक घंटा वेट कराया

मैट पर वार्मअप करते वक्त विनेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 1 घंटे से उनका वेट नहीं लिया जा रहा था। काफी संघर्ष के बाद उन्हें उनके वेट में अनुमति मिली है। इसके अलावा विनेश ने कहा कि वह अपनी डाइट साथ में लाई हैं, उन्हें अब यहां किसी पर विश्वास नहीं है। साथ ही जब उनसे पूछा गया कि वे कैसी हैं, तो कहा कि ठीक हूं, लड़ रही हूं।

50KG वेट में था विनेश का नाम, विरोध कर 53 में शामिल हुईं

विनेश फोगाट का नाम शनिवार को एशियन गेम्स के ट्रायल में 53 किलोग्राम वर्ग में था। वजन-माप के दौरान जब विनेश को सूचित किया गया कि उन्हें केवल 50 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी जाएगी, क्योंकि उन्होंने पेरिस ओलंपिक सहित अपनी पिछली चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसी भार वर्ग में भाग लिया था। विनेश ने इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताया। आरोप लगाया कि उन्हें अपनी पसंद के भार वर्ग में उतरने से रोककर महासंघ उनके साथ भेदभाव कर रहा है। विवाद बढ़ने के बाद डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने हस्तक्षेप किया और विनेश को 53 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी।

गीता फोगाट ने ट्वीट कर कहा- WFI ने रोकने की कोशिश की

स्टेडियम में तैनात पुलिस फोर्स

विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में अपना आखिरी कुश्ती मैच खेला था। फाइनल खेलने से पहले वजन की जांच की गई तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। विनेश ने 8 अगस्त 2024 को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।12 दिसंबर 2025 को विनेश ने संन्यास वापस लेने का ऐलान किया था।

इसके बाद 11 मई 2026 को विनेश फोगाट गोंडा में आयोजित ओपन सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंची थीं। भारतीय कुश्ती संघ ने उनसे 15 बिंदुओं पर जवाब मांगते हुए 26 जून, 2026 तक प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर रोक लगा दी थी। इसी वजह से वह गोंडा की प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकी थीं।

डब्ल्यूएफआई ने एंटी-डोपिंग नियमों के तहत संन्यास से वापसी करने वाले एथलीटों के लिए अनिवार्य छह महीने की नोटिस अवधि का हवाला देते कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। महासंघ ने लिखा था- विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी।

इससे WFI संविधान, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) नियमों तथा एंटी-डोपिंग प्रावधानों का उल्लंघन हुआ। WFI ने आगे कहा- उनके व्यवहार से भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुंचा और राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी हुई।

इस प्रतिबंध के खिलाफ विनेश फोगाट ने कोर्ट चली गई थी। अपनी याचिका में WFI की चयन नीति और उन्हें जारी किए गए शो-कॉज नोटिस को चुनौती दी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की डिवीजन बेंच ने 22 मई को विनेश के पक्ष में फैसला सुनाया था।

आदेश दिया था कि विनेश फोगाट को 30 और 31 मई को होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने दिया जाए। हाईकोर्ट ने कहा था कि मातृत्व अवकाश के कारण किसी महिला खिलाड़ी को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद भारतीय कुश्ती संघ चला गया था। शुक्रवार को इस पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्हें 30 मई से होने वाले एशियन गेम्स चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई थी।

जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने कहा कि फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने साफ निर्देश दिया था कि विनेश फोगाट को ट्रायल में भाग लेने दिया जाए।

पहले मुकाबले में ज्योति से भिड़ेगी विनेश

विनेश का पहला मुकाबला हरियाणा की ज्योति के साथ होगा। ज्योति सिहाग हिसार जिले की रहने वाली हैं, जिन्होंने 2024 में खेल कोटे के तहत मिल्ट्री में नौकरी हासिल की है। वह एशिया चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुकी है। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल है। सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 10 से ज्यादा पदक जीत चुकी हैं।

ट्रायल को लेकर कुश्ती संघ ने जारी किया स्टेटमेंट

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!