loader image

विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: बोलीं- बृजभूषण मामले में मैं भी पीड़ित, गोंडा टूर्नामेंट पर उठाए सवाल

ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए विनेश ने दावा किया कि बृजभूषण के खिलाफ शिकायत करने वाली 6 पीड़ितों में वह खुद भी शामिल हैं और उनकी गवाही फिलहाल कोर्ट में चल रही है।

विनेश ने कहा कि गोंडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में हिस्सा लेना उनके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि यह जगह बृजभूषण शरण सिंह से जुड़ी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि वहां निष्पक्ष प्रतियोगिता होना मुश्किल हो सकता है और खिलाड़ी अपना 100% प्रदर्शन नहीं दे पाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि वह और उनकी टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है और किसी भी खिलाड़ी के साथ कुछ गलत होता है, तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।

विनेश ने याद दिलाया कि करीब तीन साल पहले उन्होंने अन्य महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई थी और इस मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना भी दिया गया था। उन्होंने बताया कि यह मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है और उसमें गवाहियां जारी हैं।

विनेश फोगाट के इस बयान के बाद एक बार फिर कुश्ती जगत और राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले पर आने वाले दिनों में और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!