loader image

हरियाणा के नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर में शहीद, नारनौल में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

हरियाणा के नारनौल निवासी नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह (40) शहीद हो गए। वह सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे और उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में थी। हिम शौर्य ऑपरेशन के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। साथी जवान उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

शनिवार सुबह भूपेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मोहनपुर पहुंचा। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे माता-पिता, बड़ा भा पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। भतीजे ने उन्हें मुखाग्नि दी। भूपेंद्र सिंह एक महीने पहले छुट्‌टी पर आए थे। तब उन्होंने छोटी बेटी का बर्थडे मनाया था।

शहीद की अंतिम यात्रा की तस्वीरें…

भूपेंद्र सिंह के भतीजे हर्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी।
भूपेंद्र सिंह के भतीजे हर्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी।
सेना की टुकड़ी ने श्मशान घाट में शहीद को सलामी दी।
सेना की टुकड़ी ने श्मशान घाट में शहीद को सलामी दी।
शहीद की अंतिम यात्रा के काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
शहीद की अंतिम यात्रा के काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

हर्ष चौधरी ने बताया कि चाचा भूपेंद्र सिंह 23 साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ था। उनके परिवार में सेना में सेवा देने की परंपरा रही है। शहीद के पिता सूबेदार रोहतास सिंह भी सेना से रिटायर्ड हैं। परिवार के तीनों भाई- रोहतास सिंह, हवा सिंह और दलीप सिंह सूबेदार के पद से रिटायर हुए हैं।

पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद रोती हुई बेटी मुस्कान।
पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद रोती हुई बेटी मुस्कान।

हर्ष चौधरी ने बताया कि भूपेंद्र सिंह अपने परिवार में सबसे छोटे बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी मुस्कान (19) बीटेक कर रही है, जबकि छोटी बेटी वियोना दूसरी कक्षा में पढ़ती है। मैं अपनी चचेरी बहनों को आगे पढ़ाऊंगा। उन्हें कभी पिता की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!