loader image

हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, 15 साल तक के बच्चों का भी फ्री सफर

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इस बार रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026 ) के मौके पर महिलाओं और उनके साथ सफर करने वाले 15 साल तक के बच्चों के लिए 36 घंटे की यात्रा पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

यानी राज्य की सभी महिलाओं के साथ-साथ उनके साथ यात्रा कर रहे 15 वर्ष तक के बच्चों को भी किराया नहीं देना होगा। राज्य परिवहन निदेशक कार्यालय की ओर से प्रदेश के सभी जीएम को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। इन आदेशों में कहा गया है कि 27 अगस्त 2026 की दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि (रात 12:00 बजे) तक यह छूट लागू रहेगी।

यह सुविधा हरियाणा राज्य के भीतर चलने वाली बसों के साथ-साथ चंडीगढ़ और दिल्ली तक आने-जाने वाली साधारण बसों पर भी लागू होगी।

विभाग की ओर से जारी किया गया पत्र।
विभाग की ओर से जारी किया गया पत्र।

त्योहारी भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने सभी डिपो महाप्रबंधकों (GMs) को पर्याप्त संख्या में बसें चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा और सुगम आवाजाही के लिए जिला प्रशासन के समन्वय से बस स्टैंडों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

रोडवेज कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से वर्दी में रहने और यात्रियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने की सख्त हिदायत दी गई है।

31 अगस्त 2026 तक इस योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं एवं बच्चों का आंकड़ा संकलित कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजने को कहा गया है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!