loader image

21 जून को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर 1876 परीक्षार्थी देंगे नीट की परीक्षा: डीसी अपराजिता

कैथल, 20 जून ( Sahil Kasoon ) डीसी अपराजिता ने बताया कि 21 जून को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा आयोजित की जायगी, जिसमें कुल 1876 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डीसी ने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं, निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा परीक्षार्थियों की सुविधाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।
उन्होंने बताया कि एडीसी सुशील कुमार को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जिनमें से तीन को रिजर्व रखा गया है। परीक्षा वाले दिन जिला प्रशासन की ओर से एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जाएगा, जिसका दूरभाष नंबर 01746-234203 रहेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी, इसलिए परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, ताकि प्रवेश जांच एवं फ्रिस्किंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
डीसी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि सभी परीक्षार्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें।
जिले में यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय, जगदीशपुरा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कमेटी चौक, कैथल
जवाहर नवोदय विद्यालय, तितरम
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गीता भवन, कैथल
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!