loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

9 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, सूटकेस में मिला शव — दिल्ली का यह मामला झकझोर देगा

 

 

9 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, सूटकेस में मिला शव — दिल्ली का यह मामला झकझोर देगा

नई दिल्ली, 8 जून 2025 | रिपोर्ट: Sahil Kasoon : राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज 9 साल की एक मासूम बच्ची के साथ पहले दरिंदगी की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव एक सूटकेस में बंद हालत में मिला। इस वीभत्स वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

▶ पीड़ित परिवार ने जताया शक

परिवार वालों का आरोप है कि इस घटना को कुछ स्थानीय लड़कों ने अंजाम दिया है, जो घटना के बाद से ही फरार हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

▶ बेहोशी की हालत में पिता लेकर पहुंचे अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार, जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि बच्ची के पिता उसे बेहोशी की हालत में उठाकर जेपीसी अस्पताल लेकर गए थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची की मौत पहले ही हो चुकी थी। इस खबर के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

▶ शरीर पर चोट के गंभीर निशान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

▶ दिल्ली में एक और बेटी असुरक्षित

दिल्ली जैसे महानगर में इस तरह की घटनाएं कहीं न कहीं राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी पर अब एक बार फिर बहस शुरू हो गई है।


📌 प्रमुख तथ्य:

  • घटना स्थान: नेहरू विहार, दिल्ली

  • उम्र: 9 साल

  • अवस्था: शव सूटकेस में मिला

  • जांच: पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

  • स्थिति: आरोपी फरार, पुलिस जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!