loader image
Latest:
Friday, March 6, 2026

पंचकूला में गाने ‘Tateeree’ को लेकर FIR दर्ज, अश्लीलता और महिलाओं के अपमान का आरोप….

बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के नए हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी मामला अज्ञात पर दर्ज हुआ है। रैप की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ और लड़कियों को स्कूल की वर्दी में बैग फेंकने का विरोध हो रहा है।

उधर, पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्या और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है। जिसमें बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

यह सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। टटीरी गाने को अभी तक यूट्यूब पर 4 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं।

पंचकूला के चंडी मंदिर एरिया के पास रहने वाले अभय चौधरी ने साइबर थाने में शिकायत देकर कहा कि बादशाह नाम के एक सिंगर का टटीरी नाम का गाना ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर चल रहा है। इस गाने में कुछ ऐसे शब्द और दृश्य हैं जो आपत्तिजनक हैं और समाज को गलत संदेश देते हैं। गाने में लड़कियों को स्कूल की वर्दी में दिखाया गया है और स्कूल को “बैडशाला” कहा गया है, जो “पाठशाला” शब्द का गलत रूप है।

शिकायत के मुताबिक, गाने में “आया बादशाह डोली चढाने, इन सबकी घोड़ी बनाने” जैसी लाइनें हैं। ये स्कूल की वर्दी में दिख रही लड़कियों के साथ गलत तरीके से इस्तेमाल की गईं। यह सब समाज में गलत और अश्लील संदेश देता है। ये आपत्तिजनक शब्द हमारी बहनों-बेटियों की इज्जत को ठेस पहुंचाते हैं। स्कूल जैसे पवित्र जगह को इस तरह दिखाना समाज में गलत सोच को बढ़ावा दे सकता है।

शिकायत में मांग की कि इस गाने को फैलने से रोका जाए। सिंगर बादशाह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा न करे। ऐसे लोगों को जेल में डालना चाहिए ताकि इस तरह की सामग्री बनाने वालों पर रोक लगे और समाज में गलत संदेश जाने से रोका जा सके।

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि नारी तू नारायणी उत्थान समिति और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन ने शिकायत की है कि “टटीरी” गाने में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

इसलिए, शिकायत करने वालों के साथ-साथ सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह को 13 मार्च को सुबह 11:30 बजे पानीपत में डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

हरियाणा महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को समन जारी किया है।
हरियाणा महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को समन जारी किया है।

बादशाह संग ‘टटीरी’ सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही

बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाया है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!