loader image

रेखा शर्मा के बयान पर बवाल: सांसद जयप्रकाश बोले- ‘असंस्कारी राजनीति’, BJP पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप

हिसार में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रेखा शर्मा को ‘असंस्कारी’ बताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी पूरी तरह अस्वीकार्य है।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयप्रकाश ने कहा कि सभी पूर्व मुख्यमंत्री सम्माननीय होते हैं और राजनीति में मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल वोट के लिए इस तरह के बयान देती है और उसे सामाजिक सरोकारों से कोई लेना-देना नहीं है।

जयप्रकाश ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली द्वारा रेखा शर्मा को ‘क्लीन चिट’ दिए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष ऐसा बयान देता तो भाजपा तुरंत इस्तीफे की मांग करती। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस मुद्दे पर जवाब मांगा।

कुलदीप बिश्नोई के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जयप्रकाश ने इसे भाजपा का आंतरिक मामला बताया, लेकिन भजनलाल के सम्मान में सभी से विरोध करने की अपील की।

इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार को किसान, रोजगार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी घेरा। जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है, नौकरियां बेची जा रही हैं और महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग भी की।

इनेलो और जजपा को लेकर उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने दुष्यंत चौटाला से जुड़े विवाद को राजनीतिक बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!