loader image
Thursday, June 4, 2026

मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नगदी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

कैथल, 04 जून –  पुंडरी क्षेत्र में एक मकान से चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव गग्गा जिला पटियाला पंजाब निवासी आमिर खान को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खेड़ी मटरवां निवासी सतपाल सिंह की शिकायत अनुसार 28 जून की सुबह मकान को ताला लगाकर करनाल गए थे, दोपहर 3 बजे घर आकर देखा तो मकान का ताला टुटा हुआ मिला। अलमारी से सोने की नाथ, बालियां, कोका, गले का हार, अंगूठी, मंगलसूत्र, ओम, चांदी की पाजेब, 1 लाख रुपये व अन्य सामान अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!