loader image
Latest:
Sunday, June 7, 2026

असला अमुनेशन सप्लाई करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल

कैथल, 06 जून (Sahil Kasoon) अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वाले अपराधियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा एक असला सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध असला-अमुनेशन बरामदगी के एक मामले की आगामी जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव काकौत निवासी सन्नी उर्फ बबल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 मार्च को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एचसी हरीश कुमार की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव बाता से बालू रोड पर रजबाहा पुलिया के पास दबिश देकर आरोपी गांव पाई निवासी नरेश उर्फ फिकर को काबू किया गया था। आरोपी नरेश के कब्जे से 1 देशी पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद बरामद हुए थे। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी नरेश से पूछताछ उपरांत खुलासा हुआ था कि उसको यह असला अमुनेशन गांव सांपली खेड़ी निवासी नरसिंह उर्फ दिपु द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। एचसी देवेंद्र की टीम द्वारा तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नरसिंह को भी काबू कर लिया गया। आगामी जांच में सामने आया कि आरोपी गांव सांपली खेड़ी निवासी नरसिंह उर्फ दिपु को यह असला उपरोक्त आरोपी सन्नी उर्फ बबल ने उपलब्ध करवाया था जिसको काबू कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

असला सप्लायर आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!