loader image
Tuesday, June 9, 2026

हेरोइन सप्लाई मामले में सीआईए-1 पुलिस द्वारा पंजाब निवासी सप्लायर काबू, 10 हजार ड्रगमनी बरामद, भेजा जेल

कैथल, 08 जून (Sahil Kasoon) एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचकर नशा सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसते हुए सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में के एएसआई जसबीर सिंह की टीम द्वारा हेरोइन सप्लायर आरोपी गांव गामावाला जिला फिरोजपुर पंजाब निवासी गुरमेल सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 4 जून को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई रघुबीर सिंह की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना गुहला क्षेत्र से आरोपी वार्ड नं 6 चीका निवासी अजय, सीन्टू व सतीश उर्फ बम्बु को डेरा भाग सिंह से खुशहाल माजरा वाले रास्ते पर नाकाबंदी करके गाड़ी में 100.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके आगामी जांच एएसआई जसबीर सिंह द्वारा अमल में लाई गई। आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ कि अजय, सीन्टू व सतीश उर्फ बम्बु को यह हैरोईन आरोपी गुरमेल सिंह उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपए ड्रगमनी बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 सीआईए-1 पुलिस गिरफ्त में हेरोइन सप्लायर

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!