loader image
Latest:
Friday, June 12, 2026

हरियाणा-40 टूरिस्टों से भरी वॉल्वो बस ट्रक में घुसी:2 मौत-16 घायल

हरियाणा (Sahil Kasoon ) महेंद्रगढ़ में शुक्रवार सुबह वॉल्वो बस ट्रक से टकरा गई। बस में करीब 40 टूरिस्ट सवार थे। ट्रक में लोहे के एंगल भरे हुए थे। बस पीछे से टकराई जिससे लोहे के एंगलों ने बस का अगला हिस्सा चीर डाला। इस हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह एक्सीडेंट नेशनल हाईवे 152-डी पर बुचावास कट के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक- ट्रक रोड किनारे खड़ा था और बस उसमें पीछे से टकरा गई। बस में सवार एक यात्री का आरोप है कि ड्राइवर को नींद आने के बाद कंडक्टर बस चला रहा था।

पुलिस और आसपास के लोगों ने खिड़कियों से टूरिस्टों को बाहर निकाला। सभी घायलों का महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस मनाली से जयपुर लौट रही थी और इसमें सवार ज्यादातर लोग जयपुर और राजस्थान के ही रहने वाले हैं।

एक्सीडेंट में बस का अगला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एक्सीडेंट में बस का अगला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बस की ड्राइविंग साइड की तरफ लोहे के एंगलों ने बस की बॉडी को अंदर तक चीर दिया।
बस की ड्राइविंग साइड की तरफ लोहे के एंगलों ने बस की बॉडी को अंदर तक चीर दिया।

हिमाचल के मनाली से टूरिस्टों से भरी एक वॉल्वो बस जयपुर जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे नेशनल हाईवे-152 पर बुचावास कट के पास आते ही बस रोड किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रोड किनारे खड़े ट्रक में लोहे की एंगल भरी हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ये एंगल कई फीट तक बस में घुस गए। ड्राइवर साइड की सीट इस हादसे में पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कई टूरिस्ट पीछे की सीटों से उछलकर आगे आकर गिरे।

 बस में सवार टूरिस्ट तेजस्वी मिश्रा का कहना है कि टक्कर लगते ही उन्हें जोर का झटका लगा। अपनी सीट से उझलकर एक लोहे के पाइप में जाकर गिरे। हादसे के समय बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिसकर्मियों ने खिड़कियों के सहारे टूरिस्टों को बाहर निकाला।

घायल यशस्विनी मिश्रा का कहना है कि टक्कर लगने के बाद अचानक तेज झटका लगा।
घायल यशस्विनी मिश्रा का कहना है कि टक्कर लगने के बाद अचानक तेज झटका लगा।

 हादसे में घायल हुई जयपुर की यशस्विनी मिश्रा का कहना है- मैं चंडीगढ़ से जयपुर जाने के लिए बस में बैठी थीं। हम लोग सुबह सो रहे थे, अचानक देखा कि बस का एक्सीडेंट हो गया। हम खुद को बचाने के लिए लोगों को बुला रहे थे। कुछ लोग केवल वीडियो बना रहे थे।

यशस्विनी ने कहा कि मैं मंडी डिस्ट्रिक्ट में जॉब करती हूं। बस से जयपुर घर जा रही थी। एक्सीडेंट के बाद मैंने पुलिस को और एम्बुलेंस को कॉल किया था, मगर एक घंटे बाद हमे मदद मिली। ड्राइवर को बस चलाते- चलाते नींद आ रही थी, इसके बाद कंडक्टर गाड़ी चलाने लगा। जिसके बाद ये हादसा हो गया।

सभी घायलों का महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ टूरिस्टों को क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। सुबह 16 में से कम से कम 11 की हालत सीरियस बनी हुई है।

इस हादसे में जयपुर के विजयनगर निवासी ड्राइवर सोमवीर (30) और कंडक्टर दिलखुश (31) की मौत हो गई। अधिकांश घायल भी जयपुर के ही रहने वाले हैं। घायलों में जयपुर के नलिन जैन (40), प्रतीक (28), सुरेंद्र (49), सुभाष चंद्र (38), आशीष (44), यशस्वी (29), वसीम अख्तर (46), अभिमन्यु (38), आशुतोष (27), अविनाश (24), गौरव (25), प्रियंका (28) और प्राची (25) शामिल हैं।

इनके साथ ही चंडीगढ़ के सोहन (30), राजस्थान के दोसा के रोहित (30) व पांवटा की खुशी (18) भी घायल हुई हैं।

अस्पताल में भर्ती टूरिस्ट

सभी घायलों का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।
सभी घायलों का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में घायलों को ले जाती मेडिकल टीम।
महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में घायलों को ले जाती मेडिकल टीम।
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!