loader image

फतेहाबाद में BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने दिखाई मानवता, हादसे में घायल बाइक सवार की रुककर की मदद

फतेहाबाद ( Sahil Kasoon )भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने फतेहाबाद में बाईपास पर अपना काफिला रोककर दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को कार्यकर्ताओं के सहयोग से संभाला तथा प्राथमिक उपचार करवाया, उसे अस्पताल में दाखिल करवाने के लिए बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा को साथ भेजा।

दरअसल, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता अपने काफिले के साथ सिरसा में बीजेपी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान फतेहाबाद के बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा और अन्य कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए बाईपास पर एकत्रित हुए थे।

घायल युवक को पानी पिलाते भाजपा कार्यकर्ता।
घायल युवक को पानी पिलाते भाजपा कार्यकर्ता।
जिला उपाध्यक्ष इंद्र गावड़ी को घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश देकर जाती भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता।
जिला उपाध्यक्ष इंद्र गावड़ी को घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश देकर जाती भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता।

बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष इंद्र गावड़ी ने बताया कि बाइक सवार युवक राहुल कुमार गांव बोसवाल का रहने वाला है। वह अपने गांव से फतेहाबाद शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान बाईपास के साथ लगती सर्विस लेन पर तीन-चार गाय आ गई। गाय से टकराने से युवक की बाइक बेकाबू हो गई और वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया।

उसी समय प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने मानवता दिखाते हुए उसे संभाला और उसको आई चोट का निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष काफिले के साथ सिरसा की ओर रवाना हो गई।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!