loader image

कैथल में गोत्र विवाद में फंसी शादी! 150 लोगों ने रोकी दुल्हन की गाड़ी, बोले- ‘बहन कहें या भाभी?’

हरियाणा के कैथल जिले के राजौंद क्षेत्र में गोत्र विवाद को लेकर एक शादी विवादों में घिर गई। दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई शादी के बाद जब पानीपत की दुल्हन पहली बार अपने ससुराल पहुंची, तो आरोप है कि गांव से करीब 100 मीटर पहले 100 से 150 ग्रामीणों ने दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी रोक ली और गांव में प्रवेश करने से मना कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि भीड़ में कुछ लोगों के हाथों में लाठियां, गंडासी और अन्य हथियार थे। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर गांव में प्रवेश करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। विरोध करने वालों का कहना था कि दुल्हन उसी गोत्र की है, इसलिए उसे गांव की बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कथित तौर पर कहा, “हम गोत्र की लड़की को बहू नहीं मानेंगे, इसे बहन कहें या भाभी?”

दूल्हे के पिता ने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस और कैबिनेट मंत्री अनिल विज को लिखित शिकायत दी थी। अब पीड़िता ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। फिलहाल मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!