loader image

कैथल में ट्रक ने दो सगी बहनों को कुचला, मौत: स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, ट्रक का टायर ऊपर से निकला

कैथल जिले के सीवन में एक ट्रक ने 10वीं कक्षा की दो छात्राओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह हादसा वीरवार को सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ। जब दोनों छात्राएं स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही सीवन में चीका कैथल मार्ग पर पहुंची, तो ट्रक ने उनको कुचल दिया। ट्रक का टायर उनके ऊपर से निकल गया। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान गांव मांडी निवासी नवनीत और गुर्णदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों सगी बहनें हैं। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों छात्राओं के शवों को पोस्टमॉर्टम क लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

मौके पर विलाप करते मृतकों के परिजन
मौके पर विलाप करते मृतकों के परिजन

वहीं घटना की सूचना पाकर मृतक छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिजन सड़क पर बैठकर विलाप करते दिखाई दिए। परिजनों ने बताया कि नवनीत दसवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि उसकी बहन गुर्णदीप कौर नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों बहनें सीवन के गर्ल स्कूल में पढ़ती थीं। दोनों रोजाना की तरह सुबह स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं।

इसी दौरान सुखू साइकिल वाले के सामने सड़क पर एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों को पानी पिलाते मौके पर मौजूद लोग
परिजनों को पानी पिलाते मौके पर मौजूद लोग

सीवन थाना एसएचओ मुकेश रानी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!