loader image

पीओ पकड़ो स्टॉफ द्वारा अलग अलग 2 मामलों में एक भगोड़ा आरोपी काबू

पीओ पकड़ो स्टॉफ द्वारा काबू किया गया भगोडा आरोपी

 कैथल, 14 सितंबर ( साहिल कसून ) पी.ओ./बेलजंपरो की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम अंतर्गत पीओ पकड़ो स्टॉफ द्वारा अलग अलग 2 मामले में एक उद्धघोषित आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई महा सिंह द्वारा आरोपी गदली पट्टी कैथल निवासी दीपक उर्फ मंदीप को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 22 मई 2023 को पाडला रोड़ कैथल पर स्थित एक प्लाट से सबर्सिबल की मोटर व स्टार्टर चोरी करने के आरोप हैं। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करने उपरांत न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा 15 अक्तुबर 2024 को पीओ घोषित किया था। दुसरे मामले में एएसआई राजकुमार की टीम द्वारा आरोपी गदली पट्टी कैथल निवासी दीपक उर्फ मंदीप को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 8 जुलाई 2021 को चिरंजीव कालोनी कैथल में एक मकान से आभूषण व नगदी चोरी करने के आरोप हैं। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करने उपरांत न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा 6 जून 2025 को पीओ घोषित किया था। आरोपी पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!