एंटी नारकोटिक सेल द्वारा 7.14 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू, बाइक जब्त

नशा तस्कर एंटी नारकोटिक सैल कैथल गिरफ्त में।
कैथल, 14 सितंबर ( साहिल कसून ) एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एंटी नारकोटिक सेल कैथल ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 7.14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल कैथल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई बलराज सिंह की टीम मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त दौरान कलायत बाईपास नरवाना रोड नजदीक लघु सचिवालय कलायत के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि भगत सिंह कालोनी नरवाना निवासी राहुल हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है और मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी को हेरोइन देने के लिए कलायत बाईपास की तरफ आएगा। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने कलायत बाईपास पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर बाद नरवाना की तरफ से उक्त मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान भगत सिंह कॉलोनी नरवाना जिला जींद निवासी राहुल के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे ईटीओ कैथल ईश्वर सिंह के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पन्नी से 7.14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे एएसआई जसमेर सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




