loader image

सीआईए कलायत पुलिस द्वारा अवैध पटाखों की 24 पेटियों सहित आरोपी काबू


सीआईए कलायत पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

कैथल, 04 नवंबर (साहिल कसून ) जिला कैथल में अपराधों की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैथल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीआईए कलायत पुलिस ने पूंडरी शहर में एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से विभिन्न प्रकार के पटाखों की 24 पेटियां बरामद की हैं।

सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पूंडरी के माता मोहल्ला निवासी शिवम ने अपने घर में अवैध रूप से पटाखे रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पीएसआई सौरभ की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेडिंग पार्टी तैयार कर शिवम के घर पर दबिश दी गई। जंहा एक लड़का मौजूद मिला, जिसकी पहचान माता मोहल्ला पुंडरी निवासी शिवम के रुप में हुई जिसको काबू कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा उसके घर की तलाशी लेने पर गंगा-जमुना, स्काई शॉट, फुलझड़ी, फिरकी, अनार, मुर्गा छाप, चटर-पटर सहित अन्य प्रकार के पटाखे कई पेटियों में रखे हुए मिले। आरोपी से पटाखों से संबंधी लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस सूचना उपरांत दमकल विभाग पूंडरी प्रभारी कश्मीर सिंह को मौके पर बुलाया गया। शिवम के घर से कुल 24 पटाखों की पेटियां बरामद हुई। जिस बारे आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!