September 21, 202638 Views 1 min read मंदिर की प्राचीन छड़ियों से चांदी चोरी करने के मामले में सीआईए कलायत द्वारा आरोपी महंत व सुनार काबू, करीब 1 किलोग्राम चांदी बरामद की प्राचीन समाधि है, जहां बाबा दरबारपुरी के गद्दी वाले कमरे में दो प्राचीन छड़ियां रखी हुई थीं। जिन पर चांदी की परत व छड़ियों में चांदी के साथ धातु से पुरानी निकासी जुड़ी हुई थी। 18 अगस्त को जब वह मंदिर में कमरे की सफाई कर रहा था, तो उसने देखा कि बाबा दरबारपुरी की दोनों प्राचीन छड़ियों पर भगवा रंग का कपड़ा लिपटा हुआ था। इस बारे में उसने मंदिर के सेवादारों व मंदिर में रहने वाले महंत अमरनाथ पुरी को बुलाकर छड़ियां दिखाईं। जब दोनों छड़ियों से भगवा कपड़ा हटाकर देखा तो उन पर लगी पुरानी चांदी की परत उतरी हुई मिली। उसने महंत अमरनाथ पुरी से इस बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। महंत अमरनाथ पुरी की देखरेख में डेरा संचालित होता है। दोनों छड़ियों पर करीब 1 किलोग्राम चांदी की परत लगी हुई है। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी महंत अमरनाथ पुरी को काबू कर लिया। महंत से व्यापक पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि मंदिर की छड़ियों से उतारी गई चांदी उसने गांव रामथली में स्थित दुकान मालिक हनुमान कॉलोनी, चीका निवासी सुनार नानूराम को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनार नानूराम को भी काबू कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 1 किलोग्राम चोरीशुदा चांदी बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। फोटो नं-1- जानकारी देते हुए डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश। फोटो नं-2- दोनों आरोपी सीआईए कलायत पुलिस गिरफ्त में।
September 19, 202665 Views 2 min read कैथल में R Nait की टीम को नोटिस, शूटिंग के दौरान हथियारों के प्रदर्शन का आरोप
September 18, 202633 Views 1 min read महिला कांग्रेस सृजन जन अभियान के तहत कैथल पहुंचीं पर्यवेक्षक सुखविंदर कौर, जिला अध्यक्ष पद के लिए महिलाओं से अधिक से अधिक आवेदन करने का आह्वान
September 18, 202636 Views 1 min read जिला पुलिस का अवैध शराब तस्करों पर कड़ा प्रहारः- 3 दिवसीय ऑपरेशन आक्रमण में 44 मामलों में 43 आरोपी काबू, वर्ष 2026 में अब तक शराब तस्करी के 385 मामलो में 385 आरोपी किए गए काबू,
September 18, 202636 Views 1 min read स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा 315 बोर देसी कट्टा व 1 कारतूस सहित आरोपी काबू
September 15, 202657 Views 2 min read हिसार जिला अटॉर्नी के बेटे की श्रीलंका में मौत, समुद्र में राफ्टिंग के दौरान हुआ हादसा
September 14, 202636 Views 1 min read एंटी नारकोटिक सेल द्वारा 7.14 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू, बाइक जब्त
September 14, 202630 Views 1 min read दुकान पर कब्जा करने की नियत से ताला तोड़कर सामान बाहर फेंकने के मामले में थाना कलायत पुलिस द्वारा दो आरोपी गिरफ्तार,