loader image
Saturday, September 19, 2026

महिला कांग्रेस सृजन जन अभियान के तहत कैथल पहुंचीं पर्यवेक्षक सुखविंदर कौर, जिला अध्यक्ष पद के लिए महिलाओं से अधिक से अधिक आवेदन करने का आह्वान

 

कैथल, 18 सितंबर 2026 ( साहिल कसून ) महिला कांग्रेस के सृजन जन अभियान के तहत पर्यवेक्षक सुखविंदर कौर कैथल के लोक निर्माण भवन पहुंचीं। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सुशीला शर्मा सहित महिला कांग्रेस की अनेक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रज्ञा पाशा जैन ने भी सुखविंदर कौर का स्वागत किया और महिलाओं से जिला अध्यक्ष पद के लिए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की।

प्रज्ञा पाशा जैन ने कहा कि महिलाओं को संगठन में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि जो महिलाएं संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करना चाहती हैं, वे जिला अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन अवश्य जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

पर्यवेक्षक सुखविंदर कौर ने कहा कि जिला अध्यक्ष का पद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाला पद है, क्योंकि जिला अध्यक्ष के कंधों पर पूरे जिले में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिला, जो दिन-रात संगठन के लिए काम करने की इच्छुक हो तथा हर जाति और वर्ग के लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प रखती हो, वह इस पद के लिए आवेदन कर सकती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की इच्छा है कि जिला अध्यक्ष के पद पर ऐसी महिला आगे आए, जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हो, संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित हो और बिना किसी जाति-वर्ग के भेदभाव के सभी महिलाओं को साथ लेकर काम करे। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से आगे आकर आवेदन करने का आह्वान किया।

सुखविंदर कौर ने स्पष्ट किया कि जिला अध्यक्ष के चयन का अंतिम निर्णय पार्टी के उच्च पदाधिकारियों द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदन करने वाली महिलाओं में संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता महत्वपूर्ण होगी।

प्रज्ञा पाशा जैन ने पुनः सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में आगे आएं और संगठन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला अध्यक्ष पद हेतु आवेदन करें।

आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक महिलाएं लोक निर्माण भवन, कैथल में अपना आवेदन जमा करवा सकती हैं।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!