गुरुग्राम में डायल-112 की ERV कैंटर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल और SPO की मौत
हरियाणा ( Sahil Kasoon ) गुरुग्राम में फर्रुखनगर के खेड़ा खुर्मुपुर के पास देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ERV) एक तेज रफ्तार टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में ERV पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है।
हादसा उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी अपनी सरकारी ERV गाड़ी से ड्यूटी पर थे। खेड़ा खुर्मुपुर के पास अचानक उनकी गाड़ी की भिड़ंत एक टैंकर से हो गई। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए। पुलिस गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया, जिससे उसमें सवार जवानों को बाहर निकालना भी मुश्किल हो गया था।

इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल छोटेलाल और हेड कॉन्स्टेबल अनिल के रूप में हुई है। गाड़ी में मौजूद उनके तीसरे साथी, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धर्मेंद्र को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई: हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतक हेड कॉन्स्टेबलों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फरार टैंकर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टैंकर को जब्त कर लिया गया है।

गुरुग्राम के खेड़ी खुर्मुपुर में ERV गाड़ी नंबर-254 सोमवार रात करीब 11 बजे हरिनगर डूमा एरिया में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें फर्रुखनगर में कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना मिली। मैसेज मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल अनिल, SPO छोटेलाल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र फर्रुखनगर की ओर मूवमेंट कर दी।
खेड़ा खुर्मुपुर में सवेरा कॉलेज के पास पहुंचते ही पुलिस ERV ने पीछे से पानी के टैंकर में टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में ERV के परखच्चे उड़ गए। छोटेलाल व अनिल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र एक्सीडेंट के बाद गाड़ी के अंदर ही फंसे रहे। आसपास के लोगों ने गाड़ी को काटकर उन्हें बाहर निकाला। तीनों को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अनिल व छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र को मेदांता रेफर कर दिया गया। उनकी हालत अभी सीरियस बनी हुई है। हेड कॉन्स्टेबल अनिल व छोटेलाल के शवों को सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमॉर्टम होगा।

वीडियो में गाड़ी का डैशबोर्ड पूरी तरह टूटा दिखाई दे रहा है। ड्राइविंग साइड का एयरबैग भी खून से लथपथ है। गाड़ी के बोनट का हिस्सा भी रोड पर कई फीट दूर जाकर गिरा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर एक पानी का टैंकर खड़ा मिला है। इसे ट्रैक्टर से अटैच किया गया था। टैंकर पर कोई लाइट और रिफ्लेक्टर नहीं लगा था। जिस कारण पीछे से आ रही ERV ड्राइवर को टैंकर दिखाई नहीं दिया।




