loader image

अस्पताल में जांच के दौरान सामने आया चौंकाने वाला मामला, 12 साल की बच्ची गर्भवती… बड़े भाई पर आरोप ?

हरियाणा ( Sahil Kasoon ) कुरुक्षेत्र शहर में पेट दर्द की शिकायत लेकर मां के साथ अस्पताल आई 12 साल बच्ची दो महीने की गर्भवती मिली। महिला डॉक्टर ने नाबालिग बच्ची से पूछताछ की। तब उसने अपने बड़े नाबालिग भाई (14) पर गलत काम करने का आरोप लगाया। घटना का खुलासा होने पर मां सन्न रह गई।

इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। अब मां की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी बेटे के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस दोनों नाबालिग भाई-बहन का मेडिकल कराएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। आरोपी ने फेसबुक पर वीडियो देखकर गलत काम किया था।

पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि, वह करीब 10 साल पहले अपने पति के साथ बिहार से कुरुक्षेत्र में मजदूरी करने आई थी। करीब 4 साल पहले उसके पति की करंट लगने से मौत हो गई थी। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह दिहाड़ी मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।

पेट दर्द की शिकायत करने पर महिला अपनी बेटी को लेकर LNJP अस्पताल लेकर आई थी।
पेट दर्द की शिकायत करने पर महिला अपनी बेटी को लेकर LNJP अस्पताल लेकर आई थी।

शुक्रवार यानी 10 जुलाई को उसकी बड़ी बेटी पेट में तेज दर्द होने की शिकायत करने लगी। दर्द लगातार बढ़ने पर वह उसे LNJP अस्पताल लेकर पहुंची। यहां महिला रोग विशेषज्ञ ने उसकी बेटी की जांच की। जांच में डॉक्टर ने बच्ची के करीब 2 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

मां ने बताया कि डॉक्टर से बेटी के गर्भवती होने की पुष्टि होने पर उसने बेटी को समझाया और उसका डर दूर किया। प्यार से पूछा कि आखिर यह कैसे हुआ। इसके बाद बच्ची ने बताया कि उसके बड़े भाई ने उसके साथ गलत काम किया था। हालांकि उसे विश्वास नहीं हुआ, लेकिन बार-बार बेटी ने अपने नाबालिग बड़े भाई का ही नाम लिया।

मां ने पुलिस को बताया कि वह रोज दिहाड़ी पर जाती है और कई बार आरोपी बेटे को भी साथ ले जाती थी। कई बार वह काम पर जाने से मना कर देता था तो उसे घर पर छोड़ देती थी। उसे लगा कि बच्चा थक गया होगा, इसलिए आराम करना चाहता है। उसने कभी सोचा तक नहीं था कि उसका बेटा अपनी ही बहन के साथ गलत कर देगा।

मां की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ थाना केयूके में केस दर्ज।
मां की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ थाना केयूके में केस दर्ज।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी नाबालिग ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है। वह सोशल मीडिया पर केवल फेसबुक चलाना जानता है। एक दिन वह दिहाड़ी पर नहीं गया तो घर पर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान फेसबुक पर उसे अश्लील वीडियो दिखाई दिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर लगातार ऐसे वीडियो आने लगे।

उसने बताया कि इन्हीं वीडियो को देखने के बाद वह बहक गया। फिर एक दिन घर पर उसने बहन को घर अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। हालांकि पुलिस ने आरोपी से पूछा कि भाई ने अपनी किसी और बहन से तो गलत काम नहीं किया, जिस पर आरोपी ने मना कर दिया।

उधर, केयूके थाना में कार्यरत SI सरोज ने बताया कि मां की शिकायत पर नाबालिग आरोपी भाई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। ये पूरा परिवार ही अनपढ़ है। अभी दोनों का मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!