loader image

सिरसा का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद! आज पैतृक गांव में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार | Sukhchain Singh

सिरसा के कुत्ताबढ़ निवासी जवान सुखचैन सिंह, जो राजौरी में शहीद हो गए। उनके मकान पर शोक व्यक्त करने पहुंचे रिश्तेदार व ग्रामीण - Dainik Bhaskar

सिरसा के कुत्ताबढ़ निवासी जवान सुखचैन सिंह, जो राजौरी में शहीद हो गए। उनके मकान पर शोक व्यक्त करने पहुंचे रिश्तेदार व ग्रामीण

सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ के रहने वाले जवान सुखचैन सिंह जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए हैं। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका पार्थिव शरीर आज शुक्रवार को उनके पैतृक गांव कुत्ताबढ़ पहुंचेगा, जहां दोपहर करीब 12 बजे तक राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, सुखचैन सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ड्यूटी पर थे, जब वे शहीद हुए। उनका पार्थिव शरीर राजौरी से सिरसा लाया जाएगा। फिर वहां से उनके गांव कुत्ताबढ़ ले जाया जाएगा। इस बारे में सैनिक बोर्ड भवन में अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया, एक जवान के शहीद होने की सूचना मिली है। गांव के सरपंच बेअंत सिंह ने बताया, इस दु:ख की घड़ी में पूरा गांव शहीद के परिवार के साथ है। उनकी ओर से पूरी तैयारियां है।

कुत्ताबढ़ स्थित घर पर जवान सुखचैन सिंह के शहीद होने की सूचना पर शोक व्यक्त करने पहुंचे परिवार के लोग व ग्रामीण
कुत्ताबढ़ स्थित घर पर जवान सुखचैन सिंह के शहीद होने की सूचना पर शोक व्यक्त करने पहुंचे परिवार के लोग व ग्रामीण
जवान सुखचैन सिंह
जवान सुखचैन सिंह

शहीद सुखचैन के छोटे भाई सरबजीत सिंह ने दैनिक भास्कर की टीम से बातचीत के दौरान बताया कि करीब दो महीने पहले छुट्टी पर सुखचैन घर आए थे। कल वीरवर सुबह ही करीब आठ बजे के आसपास मेरी बड़े भाई सुखचैन से बातचीत भी हुई थी और उस समय कहा था कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और मैं दस दिन बाद घर छुट्टी लेकर जरूर आऊंगा।

सरबजीत बोले, दस दिन बाद सुखचैन के बेटे आकाशदीप का जन्मदिन है और इसी वजह से घर आने की बात कही थी। वीरवार को एक बजे के आसपास सुखचैन सिंह के शहीद होने का पता चला है।हम लोग तो कल अपने रिश्तेदारी में किसी मरगत में गए हुए थे और वहीं पर मेरे पास राजौरी से किसी अधिकारी का फोन आया और उन्होंने बताया कि सुखचैन अमर हो चुका है।

गर्मी के चलते घर पर टेंट आदि लगाकर व्यवस्था करते हुए
गर्मी के चलते घर पर टेंट आदि लगाकर व्यवस्था करते हुए

शहीद सुखचैन सिंह 27 सितंबर 2015 को सेना में भर्ती हुए थे। उनकी उम्र करीब 30 साल थी। वे ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव कुत्ताबढ़ के रहने वाले थे। हाल ही में वे 59 इंजीनियरिंग रेजीमेंट राजौरी, कश्मीर में तैनात थे।

शहीद सुखचैन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी निर्मल कौर और 5 साल का बेटा है। उनकी शादी 6 साल पहले हुई थी। सुखचैन सिंह के पिता बलविंदर सिंह का पहले ही देहांत हो चुका था। उनकी माता का नाम अमर कौर है।

शहीद सुखचैन सिंह कंबोज समाज से थे। उनके 2 भाई और एक बहन है। तीनों भाई-बहन शादीशुदा हैं। उनके बड़े भाई गांव में शैटरिंग का काम करते हैं। सुखचैन सिंह का परिवार और उनके बड़े भाई का परिवार पिछले काफी समय से गांव कुत्ताबढ़ में ही रह रहे हैं।

गांव में शहीद का पार्थिव शरीर आने से पहले अंतिम संस्कार के लिए तैयारी करते हुए ग्रामीण और सरपंच बेअंत सिंह
गांव में शहीद का पार्थिव शरीर आने से पहले अंतिम संस्कार के लिए तैयारी करते हुए ग्रामीण और सरपंच बेअंत सिंह
ग्रामीणो की ओर से सुखचैन सिंह के शहीद होने पर शोक में शेयर की गई पोस्ट
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!