loader image
Saturday, July 4, 2026

सिरसा में दर्दनाक हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौत, दोनों थे इकलौते बेटे

सिरसा ( Sahil Kasoon ) बिजली की 11 हजार वोल्टेज लाइन का करंट लगने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों गहरे दोस्ते थे और पशुओं के लिए मशीन से चारा काट रहे थे। खेत में बिजली की तारें काफी नीचे से गुजर रही हैं, जिनके छुने से करंट आ गया।

दोस्त को बचाते समय दूसरा चपेट में आ गया। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही खेत मालिक व ठेकेदार पर सप्लाई कटवाने की कहकर गुमराह करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा गांव संगर और बुर्जकर्मगढ के पास हुआ और दोनों मृतक रोड़ी के रहने वाले हैं। इनमें 19 वर्षीय देवेंद्र सिंह और 19 वर्षीय दलजीत सिंह शामिल है। परिजनों ने बताया कि बुर्जकर्मगढ़ में नागोकी के हिमांशु मेहता का खेत है और नागोकी के ही ठेकेदार जसमीत सिंह ने करीब 4-5 एकड़ में मक्की चारा काटने का ठेका लिया हुआ था। ठेकेदार के कहने पर देवेंद्र और दलजीत सिंह साइलेज मेकर मशीन (चारा बनाने की मशीन) लेकर काम के लिए गए हुए थे।

बुर्जकर्मगढ में हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और खड़ी मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली। ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें।
बुर्जकर्मगढ में हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और खड़ी मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली। ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें।

चश्मदीद जगदीप ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, वह और देवेंद्र व दलजीत शुक्रवार सुबह से खेत में चारा बनाने का काम कर रहे थे। वहां खेतों में बिजली लाइन बिलकुल नीची है और लाइट भी काटी हुई नहीं थी।

शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे वह ट्रैक्टर पर था। देवेंद्र और दलजीत ट्रॉली में चारा डाल रहे थे। उसी समय देवेंद्र और दलजीत जैसे ही ऊपर की ओर खड़े हुए तो बिजली की तारों से भिड़ गए। दोनों बेहोश होकर गिर पड़े।

सिविल अस्पताल में पहुंचे दोनों मृत यवकों के परिजन
सिविल अस्पताल में पहुंचे दोनों मृत यवकों के परिजन

परिजनों ने बताया कि इसके बाद दोनों को घायलवस्था में गाड़ी से पहले निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। रात्रि को डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं और घटनास्थल का जायजा लेने मौके पर पहुंची।

मृतक देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो।
मृतक देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो।

ग्रामीणों के अनुसार, देवेंद्र अपने माता-पिता का इकलौती संतान था और पिता गुरदर्शन सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। देवेंद्र ने हाल ही में चारा बनाने की साइलेज मेकर मशीन नई ली थी और यह पहला सीजन था। ऐसे में उसका दोस्त दलजीत उसे सहयोग के लिए साथ में गया था।

परिजन ने बताया कि ट्रॉली में चारा डालने पर ऊपर खड़ा होते समय देवेंद्र की गर्दन तारों से छू गई और उसकी गर्दन पर करंट से गहरा निशान हो गया। दोस्त को देख दलजीत ने तारों से छुटाने की कोशिश की तो उसका हाथ तारों को छू गया। दोनों ही करंट की चपेट में आ गए।

मृतक दलजीत सिंह का फाइल फोटो।
मृतक दलजीत सिंह का फाइल फोटो।

दलजीत सिंह अपनी 2 बहनों से छोटा था और माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता गुरप्रीत सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। उसकी देवेंद्र के साथ पुरानी दोस्ती थी। वह दोस्त को हाथ बंटवाने के लिए साथ चला गया था। दोनों ही खेतीबाड़ी संभाल रहे थे।

हादसे के बाद खड़ा ट्रैक्टर और मशीन, तारें बिलकुल छुती हुई गुजर रही
हादसे के बाद खड़ा ट्रैक्टर और मशीन, तारें बिलकुल छुती हुई गुजर रही

मृतक के परिजनों का आरोप है कि बिजली निगम और सरकार बार-बार हाईटेंशन लाइनें हटाने का दावा किया जा रहा है। मगर धरातल पर असलियत कुछ और हैं। बिजली निगम को इस तरह की लाइनें हटाने को पहले भी कहा गया है, पर कोई संज्ञान नहीं लिया। बिजली निगम की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। अगर लाइनें ऊंची होती या हटाई गई होती तो यह नौबत नहीं आती। इसलिए बिजली निगम के संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर जाए।

परिजन ने कहा कि खेत मालिक ने भी यह लाइनें नहीं हटवाई और चारा काटते समय उसने कहा था कि सप्लाई बंद करवा दी है। देवेंद्र और दलजीत दिनभकर काम करते रहे। शाम को ये हादसा हो गया। गनीमत रही कि साथ काम करने वाले अन्य युवक बच गए। पास में 2 से 3 मशीन से कटा हुआ चारा युवक ट्रैक्टर और ट्रॉली में डालकर नागोकी में सप्लाई करने में लगे थे।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!