स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा 315 बोर देसी कट्टा व 1 कारतूस सहित आरोपी काबू

अवैध असला सहित आरोपी स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट गिरफ्त में।
कैथल, 18 सितंबर ( साहिल कसून ) अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा थाना पुण्डरी क्षेत्र से एक आरोपी को काबू किया गया है। जिसके कब्जे से एक 315 बोर देसी कट्टा व एक रोंद बरामद हुआ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में के एएसआई बिजेन्द्र सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान गांव मुंदड़ी सरकारी स्कूल के सामने मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि हांसी बुटाना नहर करनाल रोड कैथल पुल पर एक युवक किसी व्हीकल के इंतजार में खड़ा है। जो अपने साथ अवैध असला लिए हुए है। जिसको रेड करके काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर गांव करोड़ा निवासी सुमित कुमार को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी की पैंट के से एक 315 बोर देसी कट्टा तथा एक रोंद 315 बोर बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पुण्डरी में दर्ज करके मौके पर पहुंचे एचसी अयूब द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।




