loader image

हरियाणा के चरखी दादरी निवासी सेना के जवान रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद हो गए।

हरियाणा के चरखी दादरी निवासी सेना के जवान रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद हो गए। मंगलवार सुबह रवि ग्राउंड में फिजिकल एक्टिविटी कर रहे थे, इस दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रवि ने 2015 में मद्रास इंजीनियरिंग रेजिमेंट जॉइन की थी। उनकी ड्यूटी कश्मीर में चल रही थी, हालांकि कुछ दिनों से वे ट्रेनिंग के सिलसिले में बेंगलुरु में ही थे। रवि के परिवार में उनकी पत्नी और 8 साल का बेटा है।

रवि कासनी गांव के रहने वाले थे। सेना की ओर से शव यहां लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देर शाम तक उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उधर, सीएम नायब सैनी ने भी पोस्ट डालकर सेना के जवान रवि प्रकाश के निधन पर शोक जताया है। लिखा- देश की सेवा में दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरण किया जाएगा।

रवि प्रकाश 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। अब उनकी तैनाती राष्ट्रीय राइफल की 54 बटालियन में कश्मीर में थी। पिता श्रीकृष्ण सांगवान ने बताया कि करीब 2 माह पहले रवि घर से ड्यूटी पर गया था। फिलहाल वह बेंगलुरु में प्रमोशन कोर्स कर रहा था। आज सुबह पीटी के दौरान हार्ट फेल होने से निधन हो गया।

रविप्रकाश का बेटा देव 8 साल है। पत्नी सुनीता होममेकर हैं। पिता खेतीबाड़ी करते हैं जबकि मां नीलम गृहिणी हैं। बड़ा भाई दिनेश भी खेती बाड़ी करता है। इसकी बड़ी बहन प्रीति शादीशुदा हैं।

पिता का कहना है कि रवि की ट्रेनिंग का आज लास्ट दिन था। कल रात उसने वीडियो कॉल पर पत्नी, बेटे से बात की थी। बातचीत के दौरान रवि ने कहा था कि अब हवलदार बन जाऊंगा। हवलदार बनने के बाद वापस घर लौटना है। ट्रेनिंग सेंटर से मैसेज आया है, कागजी कार्रवाई के लिए बेंगलुरु बुलाया है।

कुमारी सैलजा ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।
कुमारी सैलजा ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।

रवि प्रकाश के निधन पर सांसद कुमारी सैलजा और दादरी विधायक सुनील सांगवान ने पोस्ट किया है। कुमारी सैलजा ने लिखा- प्रशिक्षण के दौरान शहादत का समाचार दुखद है। मातृभूमि की सेवा के प्रति उनका समर्पण और अनुशासन हमेशा याद किया जाएगा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!