loader image
Thursday, June 11, 2026

हांसी में जिम संचालक को गोलियों से भूना, मौत-VIDEO:5 सेकेंड में 10 राउंड फायर किए, युवती भी घायल; एक साल पहले इंटरकास्ट लव मैरिज

सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। सिर पर टोपी पहने व मुंह ढके आए हमलावर ने 5 सेकेंड में 10 राउंड फायर किए। जिम संचालक के सिर व पीठ को निशाने पर रखा। इसी दौरान छर्रा लगने से शिखा नाम की युवती भी घायल हो गई।उन्हें हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिम संचालक ने करीब 1 साल पहले ही इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। युवक जाट समाज का है जबकि युवती जांगड़ा समाज से है। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू की। अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

जिम संचालक पर हमले के PHOTOS…

जिम संचालक घटना से पहले दुकान के बाहर सीढ़ियों पर एक युवती और कुछ युवकों को ट्रेंनिंग दे रहा होता है।
जिम संचालक घटना से पहले दुकान के बाहर सीढ़ियों पर एक युवती और कुछ युवकों को ट्रेंनिंग दे रहा होता है।

पीछे से दो हमलावर आते हैं। हेलमेट पहने एक युवक ने बाइक स्टार्ट रखी जबकि दूसरी ने नीचे उतरते ही जिम संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान युवती की बाजू में भी छर्रा लगा।
पीछे से दो हमलावर आते हैं। हेलमेट पहने एक युवक ने बाइक स्टार्ट रखी जबकि दूसरी ने नीचे उतरते ही जिम संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान युवती की बाजू में भी छर्रा लगा।
हमला करते ही दोनों हमलवार बाइक पर फरार हो गए। जिम के पास वार्म-अप कर रहे 7-8 युवकों ने भी बचाने की कोशिश करने की बजाय भागना उचित समझा।
हमला करते ही दोनों हमलवार बाइक पर फरार हो गए। जिम के पास वार्म-अप कर रहे 7-8 युवकों ने भी बचाने की कोशिश करने की बजाय भागना उचित समझा।

वीडियो में दिख रहा है कि सुबह 5:25 बजे दो हमलावर स्प्लेंडर बाइक पर आते हैं। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था और पीछे वाले ने सफेद टोपी और मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। पीठू बैग भी लगा रखा है। वह जिम संचालक के पीछे एकदम करीब पहुंचता है।

जिम संचालक लड़के-लड़कियों को फव्वारा चौक पर बने जिम से कुछ दूर दुकान में बनी सीढ़ियों पर वार्म-अप करवा रहा था। बाइक से पीछे बैठे बदमाश ने उतरते ही उस पर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। जिम संचालक के सिर और पीठ के आसपास ही नजदीक से गोलियां मारी गईं। वो तुरंत जमीन पर गिर गए।

एक गोली का छर्रा वार्म-अप कर रही शिखा के लगा, वह चीखती हुई भागीं। इसके बाद हमलावार बाइक से मौके से फरार हो गए। गोलियां की आवाज सुनकर सभी लड़के इधर-उधर हो गए। इसके बाद लड़कों ने कपिल को संभाला और बाइक पर बैठाकर अस्पताल की तरफ भागे।

हमलावरों के भागने के बाद वार्म-अप करने वाले युवक दौड़कर कपिल के पास आए और उसे बाइक पर अस्पताल लेकर गए।
हमलावरों के भागने के बाद वार्म-अप करने वाले युवक दौड़कर कपिल के पास आए और उसे बाइक पर अस्पताल लेकर गए।

मृतक जिम संचालक की पहचान कपिल (25) के रूप में हुई, जो मूल रूप से जींद के डालमवाला गांव के थे और अभी हांसी के शांति निकेतन में रह रहे थे। कपिल 3 साल से हांसी में RED-जिम चला रहे थे।

क्रांतिकारी चौक स्थित चहल मार्बल के पास कुछ दिनों पहले ही कपिल ने अपनी रेड जिम शिफ्ट की थी। बताया जा रहा है कि कपिल की कुछ दिन पहले ही इंटरकास्ट लव मैरिज हुई थी और युवती अभी अपने परिजनों के पास रह रही थी।

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास करेंगे। शहर में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

हांसी में वारदात के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच करती हुई।
हांसी में वारदात के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच करती हुई।

पुलिस के अनुसार मर्डर के तरीके से लग रहा है कि बदमाश पेशे से क्रिमिनल हैं और यह पूरी प्लानिंग के तरह आए थे। कपिल रोजाना इसी जगह पर जिम के लड़कों व लड़कियों को वार्म-अप करवाते थे। बदमाशों ने इसकी पूरी छानबीन की हुई थी। गोली चलाने वाले बदमाश ने अपने पीछे बैग भी टांगा हुआ था। वो पूरी तैयारी करके आए थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है कि बदमाश किस तरफ भागे हैं।

हांसी डीएसपी विनोद शंकर का कहना है कि सुबह साढ़े 5 बजे की घटना है। पुलिस को करीब 6 बजे सूचना दी गई थी। पता चला कि दो युवक आए और फायरिंग करके चले गए। हम मौके पर जांच के लिए आए हैं।

डीएसपी ने बताया कि मौके पर 10 गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। डीएसपी ने कहा कि पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि कपिल की मां से बातचीत हुई है, मगर वह कोर्ट मैरिज से किसी तरह कोई विवाद से इनकार कर रहे हैं। कपिल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!