loader image
Tuesday, November 17, 2026

कैथल में गैंगवार की साजिश नाकाम! बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने की फिराक में थे 5 युवक, हथियारों सहित गिरफ्तार

 

कैथल, 17 नवंबर ( साहिल कसून ) कैथल पुलिस की अपराध शाखा (सीआईए) कलायत ने समय रहते कार्रवाई करते हुए गैंगवार की योजना बना रहे पांच युवकों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक तलवार, एक लकड़ी का डंडा, चार मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी करनाल में हुए बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने के इरादे से विरोधी पक्ष के साथ हिंसक झड़प की योजना बना रहे थे।

डीएसपी कलायत रोहताश ने जानकारी DI

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

डीएसपी कलायत रोहताश ने बताया कि 17 नवंबर की रात सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष के नेतृत्व में पीएसआई सौरभ की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक हथियारों के साथ तितरम चौक के आसपास घूम रहे हैं।

सूचना के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से विरोधी पक्ष को चुनौती दे रहे थे और संभावित झड़प के लिए स्थान और समय भी निर्धारित कर चुके थे।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी, पांचों गिरफ्तार

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार की और तितरम-सारण रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक सामने से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए पांचों को मौके पर ही काबू कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सागर निवासी क्योड़क, नसीब निवासी राजनगर टोहाना, अमरजीत उर्फ अभिषेक निवासी जांडली कलां, दर्शन निवासी बुवान और अजय निवासी राजनगर टोहाना, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।
आरोपियों से हथियार और दो मोटरसाइकिल बरामद

तलाशी के दौरान सागर के कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस, नसीब व अमरजीत के कब्जे से एक-एक चाकू, अजय के कब्जे से एक तलवार और दर्शन के कब्जे से एक लकड़ी का डंडा बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार, इनमें से एक मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और उसके इंजन व चेसिस नंबर मिटाए गए थे। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी सागर ने उसे चंडीगढ़ से चोरी करना बताया।

बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने की बना रहे थे योजना

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने करनाल में हुए बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने के लिए विरोधी पक्ष के साथ गैंगवार करने की योजना बनाने की बात स्वीकार की है।

आरोपियों के खिलाफ थाना तितरम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

गैंगवार की साजिश नाकाम, सीआईए कलायत ने हथियारों सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • सोशल मीडिया पर विरोधी पक्ष को दी जा रही थी चुनौती, तितरम चौक के आसपास हथियारों के साथ घूम रहे थे आरोपी।

  • करनाल में हुए बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने के इरादे से वारदात को अंजाम देने की बना रहे थे योजना।

  • एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक तलवार, एक डंडा और दो मोटरसाइकिल बरामद।

  • सीआईए कलायत पुलिस की तत्परता से संभावित गैंगवार और बड़ी वारदात टली।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!