खेत से तार चोरी करने के मामले में थाना सीवन पुलिस द्वारा 2 आरोपी काबू,
कैथल, 04 जून – खेतों से केबल चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सीवन पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की सीवन निवासी अमरजीत सिंह की शिकायत अनुसार 5 मई की रात अज्ञात चोर उसके खेत में बने कोठे का ताला तोड़कर करीब 60 फुट केवल चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार पड़ोसी किसानों अंकुश की करीब 70 फुट तथा सलिंद्र सिंह की 65 फुट केबल भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। शिकायत पर थाना सीवन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच थाना सीवन प्रभारी एसआई जयभगवान सिंह की अगुवाई में एचसी जरनैल सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी सीवन निवासी सुखविंद्र सिंह व मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की वारदातो को अंजाम देना कबूल किया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 862 ग्राम तार बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





