loader image

यमुनानगर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से 4 वाहन भिड़े, स्कूटी सवार की मौत | Yamunanagar Accident

कैल कचरा प्लांट के पास एक्सीडेंट के बाद पलटी हुई पिकअप गाड़ी। - Dainik Bhaskar

कैल कचरा प्लांट के पास एक्सीडेंट के बाद पलटी हुई पिकअप गाड़ी।

हरियाणा में यमुनानगर के कैल गांव के पास कचरा प्लांट के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस से जा टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी।

इसके बाद पिकअप की टक्कर कार के आगे चल रहे स्कूटी सवार से हो गई। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पदम प्रकाश पुत्र रोशन लाल, निवासी गांव भंभौली के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पिकअप की टक्कर से पेड़ से जा टकराई स्विफट कार।
पिकअप की टक्कर से पेड़ से जा टकराई स्विफट कार।

गांव कान्हड़ी कलां निवासी दीपक ने बताया कि वह एसी रिपेयर का काम करता है। वह अपनी स्विफ्ट कार में निजी काम से जगाधरी जा रहा था। उसकी कार के आगे एक स्कूटी चल रही थी। जब वह गांव कैल से कुछ आगे कचरा प्लांट के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रही बलेरो पिकअप ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही उसकी कार आगे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस से जा टकराई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में कार को काफी नुकसान हुआ। दीपक के अनुसार, पिकअप की टक्कर उसकी कार के आगे चल रहे स्कूटी से भी जा लगी।

टक्कर के कारण स्कूटी चालक सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद पिकअप भी कचरा प्लांट के सामने पुलिया के पास पलट गई। मौके पर मौजूद पिकअप चालक ने अपना नाम अमित निवासी चौपड़ा गार्डन जगाधरी बताया। वहीं घायल स्कूटी चालक की पहचान पदम निवासी गांव भंभौली के रूप में हुई।

एक्सीडेंट में स्कूटी सवार पदम प्रकाश की मौत हो गई।
एक्सीडेंट में स्कूटी सवार पदम प्रकाश की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पदम का भाई सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचा और उसे डायल-112 की मदद से सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर गया। वहां उपचार के दौरान पदम प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना मिलने पर टीम कचरा प्लांट के सामने पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप व स्विफ्ट कार को क्रेन की मदद से सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया।

बाद में अस्पताल से पदम प्रकाश की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। दीपक के बयान और अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर थाना सदर जगाधरी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!