loader image
Tuesday, June 9, 2026

सुओं जानलेवा हमला मामले में 4 आरोपी काबू 

कैथल, 08 जून (Sahil Kasoon) थाना सिविल लाइन क्षेत्र में करनाल रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी के पास हुए सुओ से हमले के मामले में सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह तथा थाना सिविल लाइन एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की सयुंक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों में पाडला निवासी बंटी, कैथल निवासी कृष्ण, साहिल तथा हर्षु शामिल है।
 एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया की 06 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे फौजी टेंट हाउस के संचालक अनूप की शिकायत अनुसार उसका भाई प्रवीन कुमार एवं उसका साथी सोहन लाल दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में जूस की रेहड़ी पर रुकने के दौरान एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। उक्त व्यक्ति ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद कई व्यक्तियों ने मिलकर शिकायतकर्ता पक्ष पर हमला कर दिया। शिकायत अनुसार आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए, ईंटों एवं अन्य धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे अनूप कुमार, प्रवीन कुमार तथा सोहन लाल को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों द्वारा जान से मारने की धमकी देने तथा वाहन को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख आरोपी अपने वाहनों सहित फरार हो गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को निशानदेही के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया।
एसएचओ ने कहा की कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!