loader image
Latest:
Friday, June 26, 2026

हरियाणा कांग्रेस विधायक बलराम दांगी से ₹5 करोड़ की रंगदारी की मांग: व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा में 7 कमांडो तैनात

हरियाणा ( Sahil Kasoon ) रोहतक जिले के कांग्रेस विधायक बलराम दांगी से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांग गई है। धमकी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर रुपए का इंतजाम नहीं किया तो जान से मार दिया जाएगा।

विधायक के व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से यह मैसेज भेजा गया है, जिसके लास्ट में सुमित उर्फ छोटा समाणिया नाम लिखा है। मैसेज में लिखा है-

QuoteImage

हेलो, पांच करोड़ तैयार कर ले, एक हफ्ता है अब तेरे पास, अभी तो बस शीशो पर गोली चली है, अबकी बार तेरे ऊपर चलेगी सीधी।

QuoteImage

इस मैसेज के बाद विधायक ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में विधायक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी। पता चला है कि सुमित गैंगस्टर है, जो गांव सैमाण का रहने वाला है। धमकी को देखते हुए पुलिस ने विधायक और उनके परिवार की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। कुल सात कमांडो तैनात किए गए है।

विधायक को व्हाट्सएप पर ये भेजा गया मैसेज…

व्हाट्सएप पर विधायक को मिली धमकी।
व्हाट्सएप पर विधायक को मिली धमकी।

महम विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर 20 जून को फायरिंग की गई थी, जिसमें बाइक सवार दो बदमाशों ने 4 राउंड फायर किए थे। इसमें से एक आरोपी अमन निवासी गांव लाखनमाजरा को पुलिस ने अगले दिन मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया था। दूसरे बदमाश फरार हो गया था, जो गांव खैरेंटी का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने विधायक के कार्यालय पर फायरिंग के बाद एक धमकी भरी पर्ची भी फेंकी थी, लेकिन उसके अंदर रंगदारी की रकम नहीं लिखी हुई थी। पर्ची में केवल जान से मारने की धमकी दी गई थी। पकड़े जाने पर आरोपी अमन ने बताया था कि वे रकम लिखना भूल गए थे। केवल इतना लिखा था कि यदि रकम नहीं दी तो जान से मार दिया जाएगा
 पुलिस के मुताबिक, एमएलए ऑफिस पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया के गुर्गे हैं। सुमित के कहने पर ही दोनों ने यह वारदात की थी। अब एक बार फिर विधायक के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया है, वह विदेशी है।

विधायक के ऑफिस पर फायरिंग और एनकाउंटर के PHOTOS…

20 जून को विधायक के ऑफिस पर की गई थी फायरिंग।
20 जून को विधायक के ऑफिस पर की गई थी फायरिंग।
पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा फायरिंग करने वाला आरोपी अमन।
पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा फायरिंग करने वाला आरोपी अमन।

फायरिंग और धमकी मिलने के बाद पुलिस ने विधायक बलराम दांगी और उनके परिवार की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। विधायक की सुरक्षा में पहले दो पुलिसकर्मी थे, लेकिन अब 3 अतिरिक्त कमांडो दिए गए है। विधायक की सुरक्षा में अब 5 जवान तैनात है।

इसके अलावा परिवार के पास पहले सुरक्षा नहीं थी, लेकिन अब दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। विधायक अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीएम नायब सैनी से भी मिलने पहुंचे थे।

उधर, इस बारे में महम थाना प्रभारी ने बताया कि विधायक को जिस नंबर से धमकी भरा मैसेज आया है, उसका कोड अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर का है। पहले भी विधायक के कार्यालय पर गोली चली थी, जिस मामले में केस दर्ज किया गया था। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ रखा है, दूसरे की तलाश जारी है।

पुलिस मामले में जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने विधायक और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!