loader image

हांसी में CM के विरोध को लेकर ग्रामीणों-पुलिस में टकराव, लाठीचार्ज के बाद पथराव; किसान और पुलिसकर्मी घायल

हांसी में सीएम का विरोध करने जा रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करती पुलिस। - Dainik Bhaskar

हांसी में सीएम का विरोध करने जा रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

हिसार के डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित किसान संगठनों और धरना कमेटी का पुलिस से टकराव हो गया। ये सभी लोग हांसी में स्वतंत्रता दिवस पर सीएम के कार्यक्रम के विरोध करने जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ते में ही रोक लिया।

सिसाय पुल पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक किसान का सिर फूट गया, जबकि कई घायल हो गए। हांसी SP-DSP सहित चार पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। महिलाएं लाठीचार्ज और पथराव से बचने के लिए दुकानों में छिप गईं।

इसे देखते हुए पुलिस ने हांसी शहर को पूरी तरह सील कर दिया है। हांसी एसपी विनोद कुमार भी पुलिस टीमों के साथ सड़क पर उतर गए है। उन्होंने कई नाकों का जायजा लिया। बता दें कि चार अगस्त को हुए इस हत्याकांड में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है।

ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।
ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।
ग्रमणीणों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।
ग्रमणीणों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।
सीएम का विरोध करने जा रही महिलाओं को रोकते पुलिसकर्मी।
सीएम का विरोध करने जा रही महिलाओं को रोकते पुलिसकर्मी।
पुलिस ने हांसी शहर के हर एंट्री पॉइंट का ब्लॉक कर दिया है।
पुलिस ने हांसी शहर के हर एंट्री पॉइंट का ब्लॉक कर दिया है।
हांसी पुलिस की ओर से लिंक रास्तों को बंद कर दिया गया है।
हांसी पुलिस की ओर से लिंक रास्तों को बंद कर दिया गया है।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने दो और आरोपियों विवेक (पुत्र उमेद सिंह, निवासी भाटला, हांसी) और सुमित उर्फ सूती खान (पुत्र सलीम, निवासी दयाल सिंह कॉलोनी, हांसी) को धर दबोचा।

इससे पहले भानु कुमार, गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित और साहिल समेत 7 आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। मामले का मुख्य आरोपी रमेश शर्मा अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

जीवन कुंडू की 4 अगस्त को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
जीवन कुंडू की 4 अगस्त को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी से नाराज किसानों और खाप प्रतिनिधियों ने बीते दिन विरोध प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र के 7 प्रमुख टोल प्लाजा 3 घंटे (दोपहर 2 बजे तक) के लिए बंद रखे। हिसार में लांधड़ी, चौधरीवास, अग्रोहा; हांसी में रामायण, बास और रोहतक में मकड़ौली व चांदी टोल बंद रहे।

टोल बंदी के दौरान कई जगह वाहन ड्राइवरों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई, तो कहीं किसान हाथ जोड़कर वाहन ड्राइवरों को समझाते नजर आए।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!