loader image
Monday, September 14, 2026

अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ से पटाखे तैयार करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस द्वारा फैक्ट्री मालिक सहित 4 आरोपी काबू , 571 पेटियां पटाखे बरामद

 सभी आरोपी सीआईए कलायत गिरफ्त में।
कैथल, 13 सितंबर ( साहिल कसून ) एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए कलायत की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस व परमिट के विस्फोटक पदार्थ से पटाखे तैयार करने के मामले में 4 आरोपियों के कब्जे से 571 पेटियां पटाखे बरामद कर ली गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई मे पीएसआई सौरभ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि करनाल बाईपास नाका से थोड़ा आगे करनाल रोड पर पत्थर मार्केट के सामने खाली जगह में एक ट्रक नंबर RJ40GA8818 व पिकअप नंबर HR61D-6850 खड़े हैं, जिनमें भारी मात्रा में पटाखे लोड हैं। सूचना मिली थी कि पटाखों को दूसरे राज्यों में सप्लाई किया जाना है तथा इनके पास पटाखों के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट नहीं है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने करनाल रोड पर पत्थर मार्केट के सामने पहुंचकर दोनों वाहनों को काबू किया। मौके पर ट्रक व पिकअप में तीन व्यक्ति मौजूद मिले, जिनकी पहचान गांव चुड़पुर जिला अलवर राजस्थान निवासी रोहित, सलमू तथा गली नंबर 16 सूरज कालोनी कैथल निवासी शलोक के रूप में हुई। पटाखों के लाइसेंस व परमिट के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कैथल के अधिकारियों ने पटाखों की जांच की। जांच के दौरान पेटियों में विस्फोटक पदार्थ होने की पुष्टि हुई। चेकिंग के दौरान ट्रक 471 पेटियां पटाखे बरामद हुए। वहीं पिकअप से उतारी गई पेटियों की गिनती करने पर 100 पेटियां मिलीं, जिसमें कुल 571 पेटियां पटाखे बरामद हुई। प्रत्येक पेटी से 40 डिब्बे बरामद हुए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों से व्यापक पूछताछ उपरांत खुलासा हुआ कि उपरोक्त फैक्ट्री का मालिक असन्ध जिला करनाल निवासी राजिन्दर है। जिसको पीएसआई सौरभ की टीम द्वारा दबिश देकर काबू कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!