अवैध शराब तस्करों पर कैथल पुलिस का शिकंजा, अलग अलग 11 मामलों में 10 आरोपी काबू, 915 लीटर लाहण तथा 189 बोतल शराब बरामद
कैथल, 19 जून ( Sahil Kasoon ) वीरवार को अवैध शराब तस्करों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार विशेष अभियान चलाते हुए अलग अलग 11 मामलों में 10 आरोपियों को काबू किया गया है। जिनके कब्जे से 915 लीटर लाहण तथा 189 बोतल शराब बरामद हुई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में थाना चीका पुलिस के एचसी कुलबीर व एचसी दिनेश की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर टटियाना निवासी जसविंद्र के मकान पर दबिश देकर आरोपी जसविंद्र को काबू किया गया। जिसके कब्जे से 15 बोतल देशी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में चौकी महमुदपुर पुलिस के एएसआई राकेश कुमार व एएसआई ईश्वर की टीम द्वारा समाना चीका रोड़ महमुदपुर से आरोपी समाना पंजाब निवासी जगतार को काबू किया गया। जिसके कब्जे से प्लास्टिक कैनी से 10 बोतल हथकढी शराब बरामद हुई। तीसरे मामले में थाना गुहला पुलिस के एचसी मंगल व एसपीओ दलबीर की टीम द्वारा गांव अगौंध से आरोपी इसी गांव निवासी अशोक कुमार को 15 बोतल देशी शराब सहित काबू कर लिया गया। चौथे मामले में चौकी अनाज मंडी पुलिस के एसआई बलवान व एचसी संदीप द्वारा रेलवे स्टेशन कैथल के पास से आरोपी न्यु बैंक कालोनी कैथल निवासी मनोज को 14 बोतल देशी शराब सहित काबू किया गया। पांचवे मामले में एंटी नारकोटिक सैल के एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा क्योड़क एक खेत कोठा पर दबिश देकर आरोपी क्योड़क निवासी अशोक को काबू किया गया। जिसके कब्जे से एक ड्रम से 200 लीटर लाहण बरामद हुआ। एक अन्य मामले में थाना सदर पुलिस के एएसआई सुनील कुमार की टीम द्वारा क्योड़क ग्योंग रोड़ स्थित एक ज्वार खेत में दबिश देकर आरोपी क्योड़क निवासी रकम सिंह को काबु किया गया। जिसके कब्जे में 2 ड्रमों से 160 लीटर लाहण बरामद हुआ। सातवें मामले में थाना कलायत पुलिस के सिपाही नरेश व एएसआई जसवीर की टीम द्वारा गांव शिमला से आरोपी शिमला निवासी जयपाल को काबू किया गया। जिसके कब्जे से 100 लीटर लाहण बरामद हुआ। आठवें मामले में थाना कलायत पुलिस के एएसआई कुलदीप व एएसआई जसवीर की टीम द्वारा गांव खरकपांडवा से आरोपी राजु को उसके घर पर दबिश देकर काबु किया गय। जिसके कब्जे से 119 बोतल देशी शराब बरामद हुई। 9वें मामले में थाना पूंडरी पुलिस के एसआई संदीप व पीएसआई सुनील की टीम द्वारा गांव फरल से आरोपी मान सिंह को काबु किया गया। जिसके कब्जे से 100 लीटर लाहण बरामद हुआ। दसवे मामले में थाना राजौंद पुलिस के पीएसआई सुनील व पीएसआई रवि की टीम द्वारा गांव रोहेडा स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी रोहेड़ा निवासी ओमप्रकाश को 18 बोतल देशी शराब सहित काबू किया गया। एक अन्य मामले में थाना तितरम पुलिस के सिपाही राजेश व एचसी वजीर सिंह की टीम द्वारा प्योदा स्थित एक खेत कोठा पर दबिश दी गई। खेत कोठा से 2 व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गए। जांच दौरान खेत कोठा से 355 लीटर लाहण तथा शराब भट्ठी चलाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

फोटो नं. 1 – एंटी नारकोटिक सैल द्वारा लाहण सहित काबु किया गया आरोपी

फोटो नं. 2 – थाना सदर पुलिस द्वारा खेत से लाहण सहित काबू किया गया आरोपी

फोटो नं. 3 – थाना कलायत पुलिस द्वारा लाहण सहित काबू किया गया आरोपी




