loader image

आंटी Video Call पर कपड़े उतरवाती थी’ नाबालिग ने पड़ोसी महिला पर लगाए आरोप

हरियाणा (Sahil Kasoon) कुरुक्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर अश्लील एक्टिविटी कराने का आरोप लगाया है। नाबालिग का कहना है- महिला उसे घर बुलाकर एक ऑनलाइन चैटिंग एप्लीकेशन से जोड़ती थी। वीडियो कॉल कराकर कुछ युवकों के साथ जोड़ा जाता था।

यहां उसे प्राइवेट पार्ट दिखाने के लिए मजबूर किया जाता था। नाबालिग ने आरोप लगाया कि जैसे ही वीडियो कॉल शुरू होती, महिला के अकाउंट में कुछ डायमंड (वर्चुअल करेंसी) आने शुरू हो जाते थे। इन डायमंड के बदले उसे पैसे मिलते थे।

अब महिला चुप रहने के लिए 40 लाख रुपए ऑफर कर रही है। मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस पॉक्सो एक्स के तहत केस दर्ज कर चुकी है। दोनों परिवार के लोग एक- दूसरे पर कई आरोप लगा चुके हैं।

नाबालिग लड़की बोली- आंटी जबरन कपड़े उतरवाती थी।
नाबालिग लड़की बोली- आंटी जबरन कपड़े उतरवाती थी।

नाबालिग ने आगे बताया- घर बुलाकर आंटी अपने मोबाइल से ही इस एप्लीकेशन से जोड़ती थी। सबसे पहले युवकों के साथ वीडियो कॉल कराई जाती थी। दूसरी साइड कुछ युवक जुड़े रहते थे। वीडियो कॉल में जितने कपड़े उतारे जाते थे, आंटी को उतने ही डायमंड मिलते थे।

नाबालिग के अनुसार, आंटी अधिक अश्लील कंटेंट दिखाने का दबाव बनाती थी। नाबालिग ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने भी वीडियो कॉल पर जुड़ने वालों की पहचान की है। इसके बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं पुलिस महिला के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

15 जून को नाबालिग के माता-पिता ने फेसबुल पर लाइव आकर सुसाइड करने की चेतावनी दी थी।
15 जून को नाबालिग के माता-पिता ने फेसबुल पर लाइव आकर सुसाइड करने की चेतावनी दी थी।

ये पूरा घटनाक्रम 28 मार्च से शुरू हुआ। पुलिस को शिकायत में 12 वर्षीय नाबालिग की मां ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला 28 मार्च को बेटी को घर बुलाया। महिला भी बेटी के पीछे पड़ोसी के घर चली गई। वहां जाने पर पता चला कि पड़ोसी महिला बेटी से अश्लील ग्रुप कॉल कराती है।

नाबालिग की शिकायत पर 6 अप्रैल को पड़ोसी महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद परिवार पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाता रहा। 15 जून को नाबालिग के माता-पिता ने फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड करने की चेतावनी दी।

16 जून को नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोसी महिला के परिवार उसे जबरन खेत में ले गया, यहां उसे जहर पिलाया गया। अगले दिन दूसरा पक्ष भी सामने आ गया, पूरे परिवार ने ब्रह्मसरोवर में डूबकर सुसाइड करने की कोशिश की। उनका कहना था कि पड़ोसी उन्हें झूठे केस में फंसा रहे हैं। पुलिस ने सभी समझाकर घर भेज दिया।

17 जून को DSP हेडक्वार्टर ने मामले में कहा- पॉक्सो एक्ट में पीड़ित की ओर से IG अंबाला को शिकायत दी गई। यह परिवार विभिन्न प्लेटफॉर्म पर 266 शिकायतें दे चुका है। इसके बाद कल (18 जून) को नाबालिग ने वीडियो जारी कर महिला पर आरोप लगाए। कहा- आंटी का परिवार 40 लाख रुपए देकर समझौता कराने का दबाव बना रहा है।

16 जून को दूसरे पक्ष ने ब्रह्मसरोवर में डूबकर सुसाइड की कोशिश की, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचा लिया।
16 जून को दूसरे पक्ष ने ब्रह्मसरोवर में डूबकर सुसाइड की कोशिश की, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचा लिया।

डीएसपी सुनील कुमार का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। नाबालिग का परिवार 2020 से अब तक विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर 266 शिकायतें दे चुका है। अब इस केस में अंबाला के बराड़ा के DSP मामले की जांच कर रहे हैं। केयूके थाने में मामला दर्ज हुआ है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!