इस्तीफे के बाद भाटिया की माफी पर अड़ीं नर्सें:बोलीं- बेटी वाले बयान पर FIR भी कराएंगे; मीटिंग के बाद हरियाणा में हड़ताल खत्म
हरियाणा नर्सिंग एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष विनीता ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, “10 जून की सुबह हमने मीटिंग के बाद हमने फैसला लिया है कि रेणु भाटिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। हम मानहानि का केस दायर करने के साथ-साथ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।”
बुधवार सुबह पंचकूला में नर्सें हड़ताल पर रहीं। हालांकि, एसोसिएशन से बातचीत के बाद इन्होंने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया।
रेणु भाटिया के इस्तीफे की कॉपी…

हरियाणा नर्सिंग एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष की 2 बातें…
विनीता ने कहा, “अभी रेणु भाटिया का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। जब तक वह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने नर्सों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। ऐसे में किसी भी तरह के समझौते का कोई मतलब नहीं है।”
उन्होंने कहा- CHC और PHC स्तर पर नर्सिंग ऑफिसर रात के समय भी अकेले ड्यूटी करती हैं। उनकी सुरक्षा के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। रात के समय जोखिम और बढ़ जाता है। एक महीना पहले उन्होंने भाटिया से मुलाकात कर नर्सिंग ऑफिसरों की सुरक्षा संबंधी मांगों का पत्र भी सौंपा था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्या मैडम नर्सिंग ऑफिसरों की इज्जत और सुरक्षा को महत्व नहीं देतीं?

कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में लड़की से रेप की घटना के बाद रेणु भाटिया 7 जून को अस्पताल का दौरा करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. साराह अग्रवाल समेत ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।
इस दौरान भाटिया ने सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अनिता को कहा-
क्या आपकी भी बेटी है, छोड़ू उसे किसी के साथ 15 मिनट एक कमरे में, फिर इस बच्ची को अकेला कैसे छोड़ दिया गया।




