loader image
Latest:
Friday, June 26, 2026

कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के ऑफिस पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट: एक आरोपी का एनकाउंटर, दूसरा गिरफ्तार, ₹5 करोड़ रंगदारी का खुलासा

हरियाणा (Sahil Kasoon) रोहतक में महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के ऑफिस पर फायरिंग करने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम को महम में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को PGI ले जाया गया है। आरोपी की पहचान खरैंटी गांव निवासी अमन के रूप में हुई है।

वहीं सुबह बलराम दांगी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी भी मांगी गई। सुमित उर्फ छोटा समाणिया के नाम आए वॉट्सएप मैसेज में लिखा-

QuoteImage

हेलो, 5 करोड़ तैयार कर ले। एक हफ्ता है अब तेरे पास। अभी तो बस शीशों पर गोली चली है, अबकी बार तेरे ऊपर चलेगी सीधी।

QuoteImage

धमकी मिलने के बाद विधायक ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुमित उर्फ छोटा समाणिया एक गैंगस्टर है, जो गांव सैमाण का रहने वाला है। धमकी को देखते हुए विधायक और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा में कुल सात कमांडो तैनात किए गए हैं।

विधायक को वॉट्सएप पर ये भेजा गया मैसेज…

विधायक ने DGP को भी शिकायत भेजी

विधायक बलराम दांगी ने कहा कि धमकी भरा मैसेज आने के बाद DGP अजय सिंघल, ADGP CID सौरभ सिंह, IG सिमरदीप सिंह व SP गौरव राजपुरोहित को शिकायत दी है। SP ने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

SP गौरव राजपुरोहित ने बताया कि विधायक की तरफ से धमकी भरा मैसेज आने की शिकायत दी गई है। पहले उनके ऑफिस पर गोली चली थी, जिस मामले में केस दर्ज किया गया था। विधायक की सुरक्षा को बढ़ाया जाएगा और आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

20 जून को विधायक के ऑफिस पर की गई थी फायरिंग।
20 जून को विधायक के ऑफिस पर की गई थी फायरिंग।

कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के ऑफिस पर 20 जून को बाइक सवार दो बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की थी। घटना के अगले दिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी अमन निवासी लाखनमाजरा को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपियों ने फायरिंग के बाद ऑफिस के बाहर एक धमकी भरी पर्ची भी फेंकी थी। हालांकि, उसमें रंगदारी की रकम का जिक्र नहीं था। पर्ची में केवल जान से मारने की धमकी लिखी गई थी। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अमन ने बताया कि वे रंगदारी की रकम लिखना भूल गए थे। पर्ची में सिर्फ इतना लिखा था कि यदि रकम नहीं दी गई तो जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा फायरिंग करने वाला आरोपी अमन।
पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा फायरिंग करने वाला आरोपी अमन।

फायरिंग और धमकी मिलने के बाद पुलिस ने विधायक बलराम दांगी और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। विधायक की सुरक्षा में पहले दो पुलिसकर्मी थे, लेकिन अब 3 अतिरिक्त कमांडो दिए गए हैं। विधायक की सुरक्षा में अब 5 जवान तैनात हैं। परिवार के पास पहले सुरक्षा नहीं थी, लेकिन अब दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। विधायक अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीएम नायब सैनी से भी मिलने पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया जुलाई 2025 में भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गया था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, फायरिंग समेत करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। विदेश में बैठकर भी वह वारदातों को अंजाम दिला रहा है। अक्टूबर 2025 में फरमाणा गांव के बंद शराब ठेके पर हुई 6-7 राउंड फायरिंग के पीछे भी उसका नाम सामने आया था। करीब डेढ़ साल पहले वह हिसार जेल से जमानत पर बाहर आया था, जिसके बाद विदेश फरार हो गया।

सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया गांव सैमाण निवासी गैंगस्टर विकास उर्फ मटरी का चचेरा भाई है। विकास उर्फ मटरी को पुलिस ने वर्ष 2022 में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा, पिछले वर्ष 20 मई को महम-गोहाना रोड स्थित बस स्टैंड के पास हुई फायरिंग में भी छोटा सैमाणिया का नाम सामने आया था।

महम थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि विधायक को जिस नंबर से धमकी भरा मैसेज आया है, उसका कोड अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर का है। पहले भी विधायक के ऑफिस पर गोली चली थी, जिस मामले में केस दर्ज किया गया था।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!